MP Weather Today: एमपी में प्री-मानसून एक्टिव! IMD ने 34 जिलों में जारी किया आंधी-बारिश का अलर्ट
मौसम
Madhya Pradesh Weather Alert Today: मध्य प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां लगातार असर दिखा रही हैं. ट्रफ लाइन और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव से प्रदेश के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर जारी है. बुधवार को 20 से अधिक जिलों में मौसम ने करवट ली, जबकि गुरुवार के लिए ग्वालियर और जबलपुर संभाग सहित 34 जिलों में आंधी और बारिश की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग के अनुसार अगले सप्ताह मानसून के सक्रिय होने तक प्रदेश में प्री-मानसून की गतिविधियां बनी रहेंगी.
प्रदेश में लगातार हो रही है बारिश
प्रदेश में 1 जून से लगभग रोजाना कहीं न कहीं बारिश दर्ज की जा रही है. बुधवार को छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, डिंडौरी, कटनी, सतना, मैहर, पन्ना, उमरिया, बैतूल, मंडला, अनूपपुर, शहडोल, जबलपुर, छतरपुर, दमोह, उज्जैन, रतलाम, नरसिंहपुर, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली सहित कई जिलों में तेज हवाओं और बारिश का असर देखा गया.
बारिश के बीच भी बरकरार गर्मी
बारिश के बावजूद प्रदेश के कुछ हिस्सों में गर्मी का प्रकोप कम नहीं हुआ है. खजुराहो लगातार दूसरे दिन प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. इसके अलावा ग्वालियर में 43.1 डिग्री, जबलपुर में 40.5 डिग्री, भोपाल में 40.4 डिग्री, उज्जैन में 39.5 डिग्री और इंदौर में 38.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया.
कई जिलों में 40 डिग्री के पार तापमान
मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक नौगांव में 44.6 डिग्री, दतिया में 43.6 डिग्री, सतना में 42.9 डिग्री, दमोह में 42.5 डिग्री, रीवा में 42.4 डिग्री और राजगढ़ में 42 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ. वहीं उमरिया और टीकमगढ़ में 41.8 डिग्री, गुना में 41.7 डिग्री, सागर और रायसेन में 41.6 डिग्री, खंडवा में 41.1 डिग्री तथा मलाजखंड, खरगोन और शाजापुर में 41 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया.
34 जिलों में आंधी-बारिश की संभावना
गुरुवार को ग्वालियर, दतिया, मुरैना, भिंड, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, जबलपुर, कटनी, छिंदवाड़ा, सिवनी, नरसिंहपुर, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, पांढुर्णा, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, सागर, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में तेज आंधी और बारिश की संभावना है. इन क्षेत्रों में हवा की रफ्तार 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.