MP Weather: एमपी में अगले 4 दिनों तक गरज-चमक के साथ होगी बारिश, भोपाल-इंदौर समेत 41 जिलों में यलो अलर्ट

MP Weather: मध्य प्रदेश में प्री-मानसून की गतिविधियां एक्टिव हैं. लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली हुई है. सोमवार (22 जून) को राजधानी भोपाल, धार, इंदौर, खंडवा, रायसेन, उज्जैन, छिंडवाड़ा समेत 30 से ज्यादा जिलों में बारिश हुई.
Weather Update

मौसम

MP Weather: मानसून का इंतजार कर रहे लोगों के लिए खुशखबरी है. मध्य प्रदेश के पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ में मानसून ने दस्तक दे दी है. मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में मानसून राज्य में एंट्री कर सकता है. दरअसल, 8 जून से मानसून एक ही जगह पर अटका हुआ था. अब आस है कि जल्द ही मानसून एमपी में आएगा और झमाझम बारिश होगी.

प्री-मानसून एक्टिव, बारिश का दौर जारी

  • मध्य प्रदेश में प्री-मानसून की गतिविधियां एक्टिव हैं. लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली हुई है.
  • सोमवार (22 जून) को राजधानी भोपाल, धार, इंदौर, खंडवा, रायसेन, उज्जैन, छिंडवाड़ा समेत 30 से ज्यादा जिलों में बारिश हुई.
  • राज्य की सबसे ज्यादा बारिश रायसेन में 60.8 मिमी हुई.
  • जबलपुर में 52 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली और गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी हुई.

दतिया सबसे गर्म, पचमढ़ी सबसे ठंडा शहर

  • एमपी का सबसे गर्म शहर दतिया रहा, जहां अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.
  • छतरपुर के खजुराहो में 40.4 डिग्री, सीधी में 40 डिग्री, बालाघाट जिले के मलाजखंड और छतरपुर जिले के नौगांव में 39.8 डिग्री और ग्वालियर में अधिकतम तापमान 39.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
  • एकमात्र हिलस्टेशन पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस मापा गया, जो प्रदेश का सबसे ठंडा शहर रहा.
  • चंबल संभाग के जिलों में तापमान सामान्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया.
  • वहीं, इंदौर, नर्मदापुरम और जबलपुर संभाग के जिलों में तापमान सामान्य से 5.6 डिग्री अधिक रहा.

ये भी पढ़ें: अमरकंटक एक्सप्रेस में 10 लाख का सामान चोरी, एयरपॉड की लोकेशन से ट्रेस करके जबलपुर GRP ने 2 घंटे में पकड़ा

आने वाले दिनों में मौसम कैसा रहेगा?

  • मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में अगले 4 दिनों तक मौसम में विशेष परिवर्तन देखने को नहीं मिलेगा.
  • भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, नर्मदापुरम, रतलाम, उज्जैन, इंदौर, शाजापुर, अशोकनगर, उमरिया, कटनी, डिंडोरी, छिंदवाड़ा, सिवनी, जबलपुर, नरसिंहपुर औऱ मंडला समेत 41 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया. गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है.

ज़रूर पढ़ें