अमरकंटक एक्सप्रेस में 10 लाख का सामान चोरी, एयरपॉड की लोकेशन से ट्रेस करके जबलपुर GRP ने 2 घंटे में पकड़ा

एयरपॉड की लोकेशन से पता चला कि आरोपी चोर शिवनगर, गोहलपुर क्षेत्र के पास है. इसके बाद जीआरपी ने घेराबंदी करते हुए आरोपी को दबोच लिया. आरोपी के पास से चोरी के जेवर, कैश और अन्य सामान बरामद कर लिया.
File Photo.

File Photo.

MP News: जबलपुर रेलवे स्टेशन पर अमरकंटक एक्स्प्रेस में हुई साढ़े 10 की चोरी का खुलासा जीआरपी ने 2 घंटे में कर दिया. इटारसी के रहने वाले नीलेश मालपानी अपनी पत्नी मानसी मालपानी के साथ अमकंटक एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे थे. पत्नी के पर्स में सोने-चांदी के जेवर समेत कई चीजें रखी थी. जिसे एक बदमाश ने स्टेशन पर चुरा लिया. जिसके बाद नीलेश की शिकायत पर जीआरपी ने तत्परता दिखाते हुए चोरी किए गए सामान समेत आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

एयरपॉड से ट्रेस की लोकेशन

पत्नी के पर्स से चोरी के बाद नीलेश मालपानी ने फौरन ट्रेन से उतरकर जीआरपी को मामले की जानकारी दी. इसके बाद जीआरपी ने तत्पर्रता दिखाते हुए सीसीटीवी खंगालने शुरू कर दिए. इस दौरान जीआरपी को पता चला कि नीलेश की पत्नी के पर्स में एक एयरपॉड भी रखा था. बस यही क्लू जीआरपी के लिए चोर को पकड़ने के लिए काफी निकला जीआरपी ने एयरपॉड की लोकेशन ट्रेस करते हुए आरोपी का पता लगा लिया. एयरपॉड की लोकेशन से पता चला कि आरोपी चोर शिवनगर, गोहलपुर क्षेत्र के पास है. इसके बाद जीआरपी ने घेराबंदी करते हुए आरोपी को दबोच लिया. आरोपी के पास से चोरी के जेवर, कैश और अन्य सामान बरामद कर लिया.

आरोपी का पहले से आपराधिक इतिहास

आरोपी की पहचान रितेश आसवानी(40) के रूप में हुई है. जीआरपी ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी का पहले से आपराधिक इतिहास है. आरोपी कई मामलों में पहले भी जेल जा चुका है. वहीं जीआरपी की तत्पर्रता की हर तरफ तारीफ हो रही है. लोगों का कहना है कि अगर ऐसे ही हर विभाग के लोग एक्शन में आ जाएं तो आपराधिक घटनाओं को रोका जा सकता है.

ये भी पढ़ें: MP के सरकारी स्कूलों में एक जुलाई से बदलेंगे नियम, टीचर्स के साथ ही कर्मचारी और अधिकारियों की भी ई-अटेंडेंस जरूरी

ज़रूर पढ़ें