MP Weather: एमपी में नहीं थम रहा बारिश का दौर! IMD ने 16 जिलों में जारी किया हैवी रेन का अलर्ट, जानें मौसम का अपडेट
मध्यप्रदेश का मौसम
Heavy Rain Light Showers: मध्य प्रदेश में मानसून का स्ट्रॉन्ग सिस्टम सक्रिय होने से बारिश का दौर तेज हो गया है. मानसून टर्फ, चक्रवाती सिस्टम और लो प्रेशर एरिया के प्रभाव से प्रदेश के कई हिस्सों में लगातार तेज बारिश हो रही है. पिछले दो दिनों से पूर्वी मध्य प्रदेश में बारिश का असर सबसे ज्यादा रहा है.
लगातार पानी गिरने से नदियों का जलस्तर बढ़ गया है और डिंडौरी, पन्ना, रीवा, सतना, छतरपुर समेत कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं. नर्मदा और मंदाकिनी जैसी नदियां कई स्थानों पर खतरे के निशान के ऊपर बह रही हैं. नदी किनारे बसे गांवों और निचले इलाकों में पानी भरने से जनजीवन प्रभावित हुआ है.
16 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने शनिवार को प्रदेश के 16 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. इनमें निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर समेत कई जिले शामिल हैं. सागर संभाग में भी तेज बारिश की संभावना जताई गई है. मौसम के इस सिस्टम का असर खासतौर पर पूर्वी हिस्सों में अधिक रहने का अनुमान है.
सिवनी-बालाघाट में ज्यादा खतरा
सिवनी और बालाघाट के लिए मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में ज्यादा बारिश होने पर नदी-नालों का जलस्तर तेजी से बढ़ सकता है. इससे निचले क्षेत्रों में जलभराव और बाढ़ का खतरा बढ़ने की आशंका है. प्रशासन को भी संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं.
नदी-नालों से दूर रहने की सलाह
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक स्ट्रॉन्ग सिस्टम के सक्रिय रहने तक प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है. ऐसे में लोगों से नदी, नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की गई है.
पुल-पुलिया पर पानी बहने की स्थिति में उसे पार नहीं करने की सलाह दी गई है. निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को जरूरत पड़ने पर सुरक्षित स्थानों पर जाने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने को कहा गया है.
ये भी पढे़ं- MP Heavy Rain Alert: खतरे के निशान से ऊपर नर्मदा-मंदाकिनी, IMD ने 16 जिलों में जारी किया भारी बारिश का अलर्ट