NEET UG 2026 Re-Exam: MP के 30 जिलों के 283 केंद्रों पर नीट की परीक्षा आज, स्टूडेंट्स को इन बातों का रखना होगा ध्यान

NEET UG 2026 Re-Exam: जानकारी के मुताबिक एग्जाम से एक घंटे पहले दिल्ली से तय किया जाएगा कि किस सेंटर्स के लिए किस स्ट्रॉन्ग रूम से पेपर जारी किए जाएंगे. अलग-अलग शहरों में भारतीय वायुसेना की मदद से पेपर को हेलीकॉप्टर के जरिए पहुंचाया गया.
neet ug re exam 30 cities 283 centers guidelines electronic device banned

नीट एग्जाम के लिए परीक्षा केंद्रों पर सख्त सुरक्षा निगरानी

NEET UG 2026 Re-Exam: मध्य प्रदेश के 30 जिलों के 283 परीक्षा केंद्रों पर आज नीट यूजी का री-एग्जाम आयोजित किया जाएगा. इसके लिए शासन और प्रशासन से कमर कस ली है. साइबर कमांडो पूरी व्यवस्था पर निगरानी रखेंगे. भोपाल समेत प्रदेश के सभी सेंटर्स में शनिवार (20 जून) को मॉकड्रिल किया गया. कई स्तरों पर सुरक्षा निगरानी की जाएगी. एग्जाम दोपहर 2 बजे से 5.15 बजे तक होंगे.

एक घंटे पहले जारी किए जाएंगे पेपर

जानकारी के मुताबिक एग्जाम से एक घंटे पहले दिल्ली से तय किया जाएगा कि किस सेंटर्स के लिए किस स्ट्रॉन्ग रूम से पेपर जारी किए जाएंगे. अलग-अलग शहरों में भारतीय वायुसेना की मदद से पेपर को हेलीकॉप्टर के जरिए पहुंचाया गया. जिन अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी परीक्षा कार्य में लगी हुई है, उनकी छुट्टी निरस्त कर दी गई है. वहीं, तबादले के लिए रिलीविंग को परीक्षा खत्म होने तक टाल दिया गया है.

इन शहरों में आयोजित होंगे एग्जाम

मध्य प्रदेश के 30 जिलों में नीट यूजी का री-एग्जाम आयोजित होगा. इनमें भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, रीवा, उज्जैन, सागर, छिंदवाड़ा, बैतूल, भिंड, बालाघाट, अशोकनगर, छतरपुर, रतलाम, बड़वानी, खरगोन, धार, खंडवा, नर्मदापुरम, दमोह, दतिया, देवास, गुना, मंदसौर, मुरैना, नीमच, राजगढ़, सिंगरौली, विदिशा और सतना शामिल हैं. सबसे ज्यादा परीक्षा केंद्र इंदौर में 57 हैं. भोपाल में 32, जबलपुर-ग्वालियर में 24 और रीवा में 12 सेंटर्स हैं.

जबलपुर-भोपाल में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है. जबलपुर में मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया गया है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, राज्यपाल मंगू भाई पटेल और मुख्यमंत्री मोहन यादव इस कार्यक्रम में शामिल हुए. इसके बाद प्रेसिडेंट रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी. इन दोनों कार्यक्रमों की वजह से बच्चों सेंटर्स तक पहुंचने में कोई दिक्कत ना इसका ध्यान रख गया है. डीजीपी कैलाश मकवाना ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं.

भोपाल में अलग-अलग एरिया में मेट्रो निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है. इस वजह से कई रास्तों बंद किया गया है. जिला प्रशासन ने रूट डायवर्ट तो लेकर सूचना जारी कर दी है.

ये भी पढ़ें: इंदौर: NEET री-एग्जाम को लेकर प्रशासन की तैयारियां पूरी, सीसीटीवी कैमरे और सुरक्षा के लिए जैमर की व्यवस्था

अभ्यर्थियों को किन बातों को ध्यान में रखना होगा?

  • NEET री-एग्जाम के लिए NTA ने विशेष सुरक्षा प्रोटोकॉल को लागू किया है.
  • परीक्षा सामग्री लाने वाले वाहन को एस्कॉर्ट किया जाएगा.
  • मोबाइल, ब्लूटूथ, ईयरफोन, स्मार्ट वॉच जैसे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस सेंटर्स में ले जाने की सख्त मनाही होगी.
  • पारंपरिक पोशाक पहनकर आने वाले छात्र-छात्राओं को अतिरिक्त जांच प्रक्रिया से गुजरना होगा. इसके लिए उन्हें समय से पहले आने लिए कहा गया है.
  • खाद्य सामग्री नहीं ले जा सकेंगे, पारदर्शी पानी की बॉटल की अनुमति होगी.
  • अभ्यर्थियों को अपने प्रवेश पत्र की प्रिंट कॉपी, फोटो आईडी, दो पासपोर्ट साइज फोटो अपने साथ लाना अनिवार्य होगा.
  • छात्रों की सेंटर्स पर बायोमेट्रिक सत्यापन होगा.
  • सुबह 11 बजे अभ्यर्थियों को सेंटर पर पहुंचकर रिपोर्टिंग करना होगा. दोपहर 1.30 बजे के बाद एंट्री नहीं मिलेगी.

ज़रूर पढ़ें