MP Weather: एमपी में प्री-मानसून एक्टिव! कई शहरों में आंधी की रफ्तार 70Km पार, 24 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां लगातार सक्रिय बनी हुई हैं, जिसके चलते प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है.
Weather Today

मौसम

MP Weather Update Today: मध्य प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां लगातार सक्रिय बनी हुई हैं, जिसके चलते प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है. कहीं तेज हवाएं चल रही हैं तो कहीं बारिश और ओलावृष्टि देखने को मिल रही है. शनिवार को भोपाल सहित कई जिलों में तेज आंधी चली, जिसकी रफ्तार 70 किलोमीटर प्रति घंटा या उससे अधिक दर्ज की गई. मौसम विभाग का अनुमान है कि मानसून अपनी सामान्य गति से कुछ दिन पीछे चल रहा है और अब 18 जून तक प्रदेश में प्रवेश कर सकता है.

रविवार को कई जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र भोपाल के अनुसार, मानसून के आगमन से पहले प्रदेशभर में प्री-मानसूनी गतिविधियां बनी रहेंगी. रविवार को शिवपुरी और अशोकनगर जिलों में तेज आंधी को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. वहीं ग्वालियर, गुना, दतिया, मुरैना, भिंड, श्योपुर, नीमच, मंदसौर, राजगढ़, विदिशा, सागर, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, अनूपपुर, जबलपुर, कटनी, दमोह, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी समेत कई जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है.

अगले चार दिन मौसम रहेगा सक्रिय

मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में सक्रिय ट्रफ लाइन के प्रभाव से अगले चार दिनों तक मौसम इसी तरह बना रह सकता है. रविवार को इंदौर, उज्जैन, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बड़वानी, खरगोन, देवास, हरदा, खंडवा और बुरहानपुर जैसे जिलों में आंधी और बारिश के साथ उमस और गर्मी का असर भी महसूस किया जा सकता है.

तापमान में आई गिरावट

बारिश और बादलों की वजह से प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई. प्रमुख शहरों में भोपाल का अधिकतम तापमान 39.1 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 38.1 डिग्री, उज्जैन का 39 डिग्री, जबलपुर का 36.8 डिग्री और ग्वालियर का 34.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. वहीं शिवपुरी प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ.

दूसरी ओर राजगढ़ में सबसे अधिक 41 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया. मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि अगले कुछ दिनों तक आंधी और बारिश का सिलसिला जारी रहने से लोगों को गर्मी से राहत मिलती रहेगी.

ये भी पढे़ं- MP Weather: 15 जून तक होगी मानसून की एंट्री! आज 5 जिलों में चलेगी आंधी, IMD ने कई जिलों में जारी किया बारिश का अलर्ट

ज़रूर पढ़ें