Raisen Road Accident: रायसेन में दो बसों की जोरदार टक्कर, हादसे में 4 यात्रियों की मौत, 20 से ज्यादा घायल

Raisen Road Accident: रायसेन में दो बसों की आमने-सामने की टक्कर हो गई. इस हादसे में 4 यात्रियों की मौत हो गई. इसके साथ ही 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए. बेहतर इलाज के लिए घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया.
raisen collision between two buses 4 killed in road accident

रायसेन: दो बसों की टक्कर, हादसे में 4 की मौत

Raisen Road Accident: मध्य प्रदेश के रायसेन में शुक्रवार (5 जून 2026) को भीषण सड़क दुर्घटना हो गई. दो बसों के आमने-सामने की टक्कर में 4 यात्रियों की मौत हो गई और 20 से अधिक लोग घायल हो गए. घायलों को नजदीकी अस्पताल भर्ती कराया गया है. गंभीर रूप से घायलों को भोपाल रेफर किया गया है.

हैवी ट्रैफिक बना हादसे की वजह

जानकारी के मुताबिक हादसा नेशनल हाईवे 146 पर सेहतगंज टोल प्लाजा के पास हुआ. सागर रूट पर आने-जाने बसों में जोरदार टक्कर हो गई. बताया जा रहा है कि हैवी ट्रैफिक की वजह से दुर्घटना हुई. सिंगल लेन पर बसें क्रॉसिंग कर रही थीं, इसी दौरान दोनों टकरा गईं. इस हादसे में 4 यात्रियों की मौत हो गई और 20 अधिक लोग घायल हो गए.

इस हादसे की सूचना पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची टीम ने घायलों का रेस्क्यू किया. स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. दोनों बसों के टकराने से उनके सामने का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है. हादसे के बाद नेशनल हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार देखने को मिली. ट्रैफिक जाम की वजह से कई वाहन फंस गए.

ये भी पढ़ें: MP News: रायसेन में 320 एकड़ जमीन पर बनेगा गौ-अभ्यारण्य, 15 करोड़ रुपये की मंजूरी

ज़रूर पढ़ें