‘उससे ब्याह कराओ…’, युवती से शादी ना होने पर बिजली के हाई टेंशन टॉवर पर चढ़ा युवक, पुलिस नीचे उतारने में जुटी
रायसेन: बिजली के हाई टेंशन टॉवर पर चढ़ा युवक
Raisen High Voltage Drama: बॉलीवुड की शानदार फिल्म ‘शोले’ में एक्टर धर्मेंद्र पानी की टंकी में चढ़ जाते हैं और अपने प्यार का इजहार करते हैं. इससे मिलता-जुलता नजारा रायसेन में दिखाई दिया. जहां एक युवक लड़की से शादी करने की जिद में बिजली के हाई टेंशन टॉवर पर चढ़ गया. पुलिस उसे नीचे उतारने में जुटी हुई है. इससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है.
क्या है पूरा मामला?
बेगमगंज इलाके में कल्याणपुर गांव का युवक छोटू खुरई की एक लड़की से एकतरफा प्यार करता है. युवती के सामने जब लड़के ने प्रस्ताव रखा तो उसने इनकार कर दिया. लड़की का जवाब मिलते ही युवक गुस्से में आ गया और बिजली के हाई टेंशन टॉवर पर चढ़ गया. जानकारी के मुताबिक युवक सुबह 5 बजे ही टॉवर पर चढ़ गया. जब लोगों ने उसे देखा तो फौरन पुलिस को सूचना दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस उसे नीचे उतारने का प्रयास करने लगी.
‘उसे बुलाकर उससे शादी कराओ’
टॉवर पर चढ़े युवक का हाई वोल्टेज ड्रामा जारी है. सुबह 5 बजे से स्थानीय लोग और पुलिस उसे नीचे उतारने में जुटी हुई है. शादी करने की जिद पर अड़ा छोटू लगातार कह रहा है कि लड़की को बुलाकर लाओ और उससे शादी कराओ.
ये भी पढ़ें: MP में ED की बड़ी कार्रवाई! जयश्री गायत्री फूड के पूर्व CEO की 3 करोड़ की संपत्ति जब्त
पुलिस कर रही लगातार अपील
पुलिस लगातार अपील कर रही है. युवक को नीचे उतरने के लिए कह रही है. अनाउंसमेंट भी जा रही है. उससे लगातार सुरक्षित नीचे उतरने की बात कह रही है. टॉवर के आसपास लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई है. अपनी पसंद की लड़की से शादी करने के लिए टॉवर पर चढ़ा युवक किसी की बात सुनने के लिए तैयार नहीं है. केवल एक ही जिद पर अड़ा हुआ है कि उसे उसी लड़की से शादी करनी है.