एमपी में 19,062 पदों पर बंपर भर्ती, पुलिस कांस्टेबल से लेकर पंचायत सचिव तक कई विभागों में निकली वैकेंसी

MP News: मध्‍य प्रदेश में कुल 19,062 पदों पर भर्ती की जाएगी. इनमें 7,500 पद पुलिस कांस्टेबल (आरक्षक) के लिए निर्धारित किए गए हैं.
Recruitment for government posts in MP

एमपी में सरकारी पदों पर भर्ती

MP News: मध्य प्रदेश के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है. राज्य सरकार ने विभिन्न विभागों में बंपर भर्तियों का ऐलान किया है. प्रदेश में कुल 19,062 पदों पर भर्ती की जाएगी. इनमें 7,500 पद पुलिस कांस्टेबल (आरक्षक) के लिए निर्धारित किए गए हैं. कर्मचारी चयन मंडल (ESB) ने इन भर्तियों को लेकर परीक्षा कार्यक्रम भी जारी कर दिया है.

परीक्षाओं का शेड्यूल जारी

कर्मचारी चयन मंडल (ESB) द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, सितंबर से दिसंबर 2026 के बीच कुल 12 भर्ती परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी. इन परीक्षाओं के माध्यम से पुलिस आरक्षक, पंचायत सचिव, रोजगार सहायक, कृषि विस्तार अधिकारी, खंड पंचायत अधिकारी, उपयंत्री, उपनिरीक्षक समेत विभिन्न पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा.

शिक्षक पात्रता परीक्षा भी होगी आयोजित

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद प्रदेश में करीब 1.50 लाख शिक्षकों के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) आयोजित की जाएगी. यह परीक्षा सितंबर-अक्टूबर 2026 के दौरान कराई जाएगी. इससे लंबे समय से भर्ती प्रक्रिया का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है.

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जल्द होगी शुरू

स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षक पात्रता परीक्षा आयोजित कराने की जिम्मेदारी कर्मचारी चयन मंडल (ESB) को सौंप दी है. परीक्षा के लिए शिक्षकों से ऑनलाइन आवेदन भरवाने की प्रक्रिया भी जल्द शुरू की जाएगी. सरकार की इस पहल से प्रदेश के हजारों युवाओं और शिक्षक अभ्यर्थियों को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे.

ये भी पढे़ं- MPESB Recruitment 2026: MPESB में 2306 पदों पर भर्ती का मौका, 200 पटवारी की वैकेंसी, ऐसे करें आवेदन

ज़रूर पढ़ें