कोचिंग में छात्रों को देती थी UPSC परीक्षा के टिप्स, अफसर वाला दिखाती थी रौब…, फर्जी IAS तृप्ति सिंह के खुले राज
फर्जी IAS तृप्ति सिंह
MP News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के मानव संग्रहालय में वीडियो बनाकर वायरल होने वाली फर्जी आईएएस तृप्ति सिंह का एक और फर्जीवाड़ा सामने आया है. तृप्ति सिंह का गोविंदपुरा SDM बनने का फर्जी दस्तावेज पुलिस के हाथ लग गया है. तृप्ति ने दूसरे अभ्यर्थी नमन गोयल के नाम की जगह अपना नाम एडिट किया था. यानी तृप्ति ने साल 2025 की सिविल सर्विस फाइनल लिस्ट में छेड़छाड़ की थी.
पूरे मामले में और भी जानकारी सामने आई है. तृप्ति ने फर्जी दस्तावेज दिखाकर कोचिंग में अफसर बनकर जाती थी और छात्रों को सिविल सर्विस परीक्षा (UPSC) की तैयारी के लिए टिप्स देती थी. वहीं पूरे मामले में कोचिंग संचालकों से पैसे लेने की बात भी जांच में सामने आई है.
वीडियो वारयल होने के बाद सामने आया मामला
पूरा मामला तब सामने आया जब फर्जी आईएएस तृप्ति सिंह के फर्जीवाड़े से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. वीडियो में तृप्ति सिंह के साथ दो अन्य युवती भी दिखाई दी थी, जो खुद को आईएएस अधिकारी बता रही थीं. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और जांच प्रक्रिया को तेज कर दिया. जांच में सामने आया कि तृप्ति फर्जी आईएएस अधिकारी वाला रौब दिखाती है और जो दो अन्य युवती है वे दोनों तृप्ति की ठगी का शिकार हो गई थी.
मामले में दोनों युवतियों ने बताया कि वीडियो में बालने के लिए उन्हें स्क्रिप्ट दी गई थी. वहीं आईएएस वाला एटीट्यूड और व्यवहार रखने रखने के लिए तृप्ति ने उन्हें कहा था. तृप्ति सिंह उन्हें सभी कार्यक्रमों में लेकर जाती थी और वहां वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर आपलोड करती थी. पूरे मामले में पुलिस ने आरोपी तृप्ति और उसके भाई सुधांसु राजपूत को गिरफ्तार कर लिया है.
चंदेरी से भोपाल तक लोगों के साथ की लाखों की ठगी
तृप्ति सिंह ने चंदेरी से लोगों को ठगने का काम शुरू किया था. उसने चंदेरी के किला कोठी में ठहरने पर खुद को MPSTDC में एडिशन डायरेक्टर बताया था और फिर वहां जयकुमार कोली, विजय कुमार दुबे, ऋतिक शर्मा और राघव सोनी को सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर 9 लाख 80 हजार रुपये नकद और 2 लाख रुपये बाद में लेने को कहा था.
इस घटना को अंजाम देने के बाद तृप्ति ने भोपाल के बागसेवनिया इलाके में होटल लीज पर दिलाने के नाम पर 50 लाख रुपये ठग लिए थे. इसके पहले भी तृप्ति और उसके भाई समेत कई लोगों के खिलाफ बागसेवनिया थाने में रिपोर्ट दर्ज है. तृप्ति ने खैरलांजी तहसील के चिचोली के रहने वाले रोहित लिल्हारे से होटल और रिसॉर्ट ली पर दिलाने और नौकरी लगवाने के नाम पर 35.50 लाख रुपये लिए थे, वहीं 3.87 लाख रुपये नौकरी का लेटर आने के बाद देने को कहा था.
ये भी पढे़ं- ‘अफसर वाला एटीट्यूड रखना होगा…’, फर्जी IAS बनकर 90 लाख की ठगी, गिरफ्तारी के बाद खुले तृप्ति सिंह के राज