Shivraj Meets Digvijay Singh: फ्लाइट में बातचीत करते हुए दिखे शिवराज सिंह चौहान और दिग्विजय सिंह, Video

Shivraj Meets Digvijay Singh: मध्यप्रदेश के दो पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह और शिवराज सिंह चौहान एक साथ फ्लाइट में चर्चा करते हुए दिखाई दिए. इस दौरान फ्लाइट में मौजूद किसी यात्री ने उनका वीडियो बना लिया. जोकि अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
shivraj meets digvijay

shivraj meets digvijay/ image soruce: vistaar news x handle

Shivraj Meets Digvijay Singh: भोपाल: राजनीति काफी निराली है. पर राजनीति और निराली तब कहलाती है जब दो अलग-अलग विचारधारा रखने वाली पार्टियों के वरिष्ठ नेता आपस में हंसकर बात करते हुए पाए जाते हैं. ऐसा ही कुछ दिखा मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में. जहां, प्रदेश के दो पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह और शिवराज सिंह चौहान एक साथ फ्लाइट में चर्चा करते हुए दिखाई दिए.

क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, शिवराज सिंह चौहान और दिग्विजय सिंह शुक्रवार को भोपाल से दिल्ली एक ही फ्लाइट से रवाना हुए. इस दौरान दोनों की मुलाकात हुई और दोनों नेता फ्लाइट में एक दूसरे से बात करते हुए नजर आए. इस दौरान फ्लाइट में मौजूद किसी यात्री ने उनका वीडियो बना लिया. जोकि अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

भोपाल आए थे शिवराज सिंह चौहान

बताते चलें कि, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान हाल ही में भोपाल दौरे पर थे. वहीं, भोपाल में जब केंद्रीय मंत्री रोड से गुजर रहे थे तब वे रास्तेभर हाथ जोड़कर और हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन करते रहे.इस दौरान लोगों ने उन्हें फिर से मुख्यमंत्री बनाने की इच्छा जाहिर की.

इस दौरान एक महिला ने कहा, ‘मामा जी, आप वापस आ जाओ. आपकी बहुत जरूरत है. वहीं एक शख्स ने कहा-पब्लिक आपको बहुत याद करती है’. इस पर शिवराज सिंह ने भी जवाब दिया-मैं भी याद करता हूं.

ये भी पढ़ें: जयपुर में CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका के साथ मारपीट, ग्रामीणों ने गाड़‍ियों पर किया पथराव

ज़रूर पढ़ें