‘किताब में खूब मसाला है’ ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ पर बोले रशीद किदवई – राजीव ने सोनिया की पहचान छिपाई

Belonging A Journey of Love: राज्यसभा सांसद और कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की किताब 'बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव' (Belonging: A Journey of Love) देश भर में चर्चा का विषय बनी हुई है. हर वर्ग से प्रतिक्रिया सामने आ रही हैं.
Sonia gandhi book Belonging A Journey of Love Rasheed Kidwai reaction

सोनिया गांधी की किताब पर रशीद किदवई का रिएक्शन

Sonia Gandhi Book: राज्यसभा सांसद और कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की किताब ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ (Belonging: A Journey of Love) देश भर में चर्चा का विषय बनी हुई है. हर वर्ग से प्रतिक्रिया सामने आ रही हैं. जहां एक ओर बीजेपी ने इसे लेकर तंज कसा है और बुक का नाम बदलकर ‘व्हाइटवॉशिंग’ रखने की सलाह दी है. वहीं, कांग्रेस ने इसका बचाव किया है. वरिष्ठ पत्रकार और लेखक रशीद किदवई ने इस पर उन्होंने विचार रखे हैं. विस्तार न्यूज के ग्रुप एडिटर ब्रजेश राजपूत ने उनसे बातचीत की.

‘इस किताब में मसाला खूब है’

सोनिया गांधी की किताब के बारे में जब रशीद किदवई से पूछा गया कि ये सोनिया गांधी की राजनीतिक जीवनी है या उनके राजनीतिक अनुभव का निचोड़? इस पर उन्होंने जबाव देते हुए कहा कि ये एक बहुत महत्वपूर्ण किताब है. एक बड़ा दस्तावेज है. मैंने आपने और हमने सबने भारतीय राजनीति का बड़े करीबी से अध्ययन किया है. देश में 14 प्राइम मिनिस्टर रहे हैं, लेकिन किसी भी प्रधानमंत्री ने अपने कार्यकाल का इस तरह से वर्णन नहीं किया कि क्या चैलेंजस थे? किस तरह की राजनीति थी? उसका कोई जिक्र उल्लेख नहीं है. जवाहरलाल नेहरू ने बहुत किताबें लिखी और बहुत अच्छे लेखक थे, बहुत अच्छे वक्ता थे. उनकी करेस्पोंडेंस में बहुत सारी चीजें मिल जाती हैं. मुख्यंत्रियों को चिट्ठियां लेकिन अपने कार्यकाल के बारे में कोई अलग से किताब वो ऐसी मौजूद नहीं है. ना अटल जी की है ना किसी की गुजराल साहब वगैरह ने लिखी लेकिन उनको बहुत कम समय था और उस तरह का उनका वैभव नहीं था.

उन्होंने आगे कहा कि सोनिया गांधी जनवरी 1968 में आती है और अब हम आज 2026 में हैं. देश के पूरे राजनीतिक घटनाक्रम पर सोनिया गांधी ने जो कमेंट किया है और ऑथेंटिक फर्स्ट हैंड इंफॉर्मेशन है कि इमरजेंसी में क्या था? उनके घर के अंदर क्या हो रहा था? इंदिरा गांधी की क्या सोच थी? बोफोर्स पर क्या हुआ? राजीव गांधी ने शाह बानो के मामले में कैसे किया? हर चीज का गुणा भाग है. नरसिम्हा राव कैसे प्रधानमंत्री बने? उसमें उनकी क्या भूमिका थी? राजीव गांधी का जो एसेसिनेशन का केस था, उसके क्या दौर आए? और फिर उसके बाद पूरा का पूरा सीताराम केसरी का दौर और अटल जी की दो बार सरकार गिरी. जो अटल जी की एक मत से 272 वाला आंकड़ा फिर वह कैसे बने? मनमोहन सिंह कैसे प्रधानमंत्री बने? लेफ्ट पार्टीज के साथ क्या हुआ? इंडो-यूएस न्यूक्लियर डील मतलब अगर हम छोटी-छोटी बातें करते रहे. इस किताब में कुछ भी छूटा नहीं है. एक-दो बातें नहीं भूलनी चाहिए. एक तो सोनिया गांधी लॉन्गेस्ट सर्विंग अध्यक्षा रही हैं. दूसरी बात सोनिया गांधी की जो सुपुत्री प्रियंका गांधी और पुत्र राहुल गांधी वो ना सिर्फ सक्रिय राजनीति में है बल्कि बड़ी एक्टिव पोजीशन पर है और वो दावेदारी भी है. विचारधारा को लेकर के उन्होंने नरेंद्र मोदी को आड़े हाथों लिया. संघ परिवार पर तमाम बातें हैं तो इसमें मसाला खूब है.

बाबरी विंध्वस पर क्या कहा?

बाबरी मस्जिद विंध्वस के बारे में किदवई ‘बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव’ के किस्से का जिक्र करते हुए करते हुए कहते हैं कि बहुत छुब्ध हैं. हां और वो बहुत उनको बहुत इस चीज का एहसास हुआ है. उस संदर्भ में देखिए जो बात लोगों को नहीं पता है या लोग भूल जाते हैं. 6 दिसंबर की जो घटना हुई थी. लालकृष्ण आडवाणी जो भाजपा के सबसे बड़े नेता थे, उस समय अयोध्या में मौजूद थे. कार सेवा के समय उन्होंने क्या कहा था? उन्होंने कहा था मेरी जिंदगी सैडेस्ट डे ऑफ़ माय लाइफ. अटल बिहारी वाजपेयी ने लोकसभा में खड़े होकर कहा कि दिस इज़ मोस्ट अनफॉर्चूनेट, तो क्या वह भी मुस्लिम तुष्टिकरण कर रहे थे? आज देखिए मतलब एक योगी जी उसको राजनीतिक मंच से ये बातें कह रहे हैं तो इसका भी संज्ञान लेना चाहिए कि जो सीबीआई की जांच हुई जो इब्राहिम कमीशन था. जितनी भी जांच में हर जगह भाजपा ने कहा कि ऐसा नहीं होना चाहिए था और सबसे महत्वपूर्ण बात सुप्रीम कोर्ट उसकी उस केस की मॉनिटर कर रहा था. उस समय तो विवादित बात थी. कोर्ट जजमेंट बाद में आया. तो उस समय कल्याण सिंह जो उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री थे उन्होंने संकेतात्मक प्रतीकात्मक रूप में कल्याण सिंह को एक दिन की सजा दी थी कारावास दिया.

‘सोनिया-मेनका गांधी में 36 का आंकड़ा रहा’

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी से सीख के बारे में किदवई ने बताया कि धर्मयुग नाम की बड़ी मैगजीन थी. उसमें उन्होंने पुष्पा भारती को इंटरव्यू दिया था. कहा था कि मेरी तीन मायें हैं. एक मां जिन्होंने उनको जन्म दिया. एक मां जो इंदिरा गांधी को जो उनकी सास थीं लेकिन उनको बेटी की तरह उन्होंने पाला और तीसरा उन्होंने कहा था तेजी बच्चन को जो उन्होंने उनको साड़ी पहनना सिखाया. हिंदी भाषा सिखायी. सोनिया गांधी जब 1968 में भारत आयी थीं तो आई थी तो वे इंदिरा गांधी के घर में नहीं रहीं क्योंकि भारतीय सभ्यता संस्कृति में अच्छा नहीं समझा था कि शादी से पहले कोई ससुराल में रहे. अमिताभ बच्चन के पिता हरिवंश राय बच्चन के घर में गुलमोहर पार्क में रहीं और मेहंदी की रस्म हुई. बल्कि प्रियंका और राहुल जो छोटे बच्चे थे वो अमिताभ को मामू बुलाते थे. उन्होंने आगे कहा कि सोनिया गांधी देखिए बहुत समझदार हैं और वह व्यवहारिक भी हैं, तो उन्होंने उसका जिक्र भी किया है. तेजी बच्चन का जिक्र किया है.

उन्होंने आगे कहा कि मेनका गांधी के बारे में जिक्र करते हुए बहुत दिलचस्प बात कही है. उन्होंने कहा कि मेनिका-संजय गांधी की 1973-74 में जब शादी हुई थी तो कितना वहां खुशी का माहौल था और ये लोग साथ में घूमने फिरने जाते थे और पूरा इनके परिवार में बड़ी खुशी का माहौल, लेकिन इमरजेंसी जब लगी तब वह विवाद हुआ. 1975 का जब कोर्ट का जजमेंट आता है और वहां तो राजीव गांधी कहते हैं कि उसके विरोध कर रहे थे. अब राजीव गांधी उस समय सियासत में नहीं थे लेकिन वो इंदिरा गांधी ने मतलब उनसे भी किया. इंदिरा गांधी के तो राजनीतिक उत्तराधिकारी संजय गांधी थे जब तक संजय गांधी के साथ थे. तो संजय को राजीव गांधी ने विरोध किया था. अब आप अब आप इसको विडंबना तो मैं नहीं कहूंगा. एक मतलब पैराडॉक्स है कि यह देखिए कि सोनिया गांधी लिख रही हैं कि वो राजीव गांधी और वो इमरजेंसी के फेवर में नहीं थे और मेनिका गांधी जो भाजपा की मंत्री रहीं और भाजपा की सांसद आठ-नौ बार रहीं. संजय गांधी का नाम जोड़ा है तो हर अभी देखिए बिलोंगिंग उनकी भी है तो इंदिरा जो इंदिरा गांधी के परिवार में जब संजय गांधी का जब निधन होता है तो इंदिरा गांधी दुविधा में आती है. दोनों के बीच बिल्कुल देवरानी और जेठानी वाला रिश्ता था, उनके बीच 36 का आंकड़ा था.

‘राजीव गांधी ने अपनी पहचान छिपायी’

किताब में बार-बार राजीव गांधी का जिक्र आने पर किदवई ने कहा कि एक व्यक्ति है इटली में उसका जन्म हुआ. 16-17 बसंत के बाद में वो अंग्रेजी सीखने के लिए कैंब्रिज शहर में आती हैं. वहां उनको खाने की वो होती है कि हमें इटालियन खाना मिले. इटालियन खाने के लिए वो एक रेस्टोरेंट जाती है. रेस्टोरेंट कैंब्रिज में मेन रोड के ऊपर है और वहां के ऊपर उन्हें देखते हैं कि एक बड़ा खूबसूरत हसीन शख्स वहां बैठा हुआ है अपने दोस्तों के साथ में वो उसे किसी की तरफ आकर्षित होती है. वो व्यक्ति भी उनकी तरफ आकर्षित होता है. आंखें चार होती है. लव एट फर्स्ट साइड वो वाली कहानी उन्हें पता नहीं होता और दोनों में दोस्ती हो जाती है. मित्रता हो जाती है. राजीव गांधी कविता उनके लिए लिखते हैं. नैपकिन के ऊपर कोई लेकर जाता है. उसके बाद क्या होता है कि एक दिन अखबार में फोटो छपती है इंदिरा गांधी की कि इंदिरा गांधी लंदन आती है. तब उन्हें पता चलता है कि यह तो जवाहरलाल नेहरू की ग्रैंडसन है और इंदिरा गांधी के बेटे हैं. मतलब राजीव गांधी भी देखिए उनको बताया नहीं कौन कि कौन क्या है?

उन्होंने आगे कि राजीव गांधी एक कारण थे कि वो भारत आई. राजीव गांधी ही कारण थे. उनके उनके लिए प्यार त्याग जो भी आप कहें समर्पण का भाव जो उनको पहले राजनीति में रोका फिर इजाजत दी आई फिर खुद भी आई फिर अपने बच्चों को भी लाई तो परिस्थितियां ऐसी बनती गई तो इट इज़ अ लव स्टोरी एक्सटेंशन मतलब सोनिया गांधी का राजीव गांधी के प्रति प्रेम का एक्सटेंशन, उन्हें कांग्रेस की राजनीति में ले आया. देश की राजनीति में ले आया तो इसीलिए उस किताब में पूरा जिक्र है और उस उस जो नेहरू गांधी परिवार या उसका जो राजनीतिक दर्शन है जिसको हम धर्मनिरपेक्षता भी कहते हैं. उसके खिलाफ कौन सी आवाज है? वो आवाज दक्षिणपंथी सोच की है जो भाजपा भारतीय जनसंघ रिप्रेजेंट करती है. उसका उन्होंने अगर हर पेज पे विरोध किया है तो ये बिल्कुल मतलब जस्टिफाइड है. इसमें कोई आश्चर्य नहीं होना चाहिए.

ज़रूर पढ़ें