ट्विशा शर्मा सुसाइड केस, CBI ने पेश की चार्जशीट, मौत का कारण आत्महत्या माना, शरीर पर नहीं मिले चोट के निशान

Twisha Sharma suicide case: CBI का कहना है कि फोन से डेटा बरामद किया गया है. उसकी रिपोर्ट अभी आना बाकी है. सीबीआई ने इस मामले में समर्थ सिंह और हर्षित शर्मा के वाइस सैंपल के रिकॉर्ड CFSL को भेजे हैं. इसकी रिपोर्ट आना बाकी है. वहीं, मौत का कारण फांसी पर लटकने को बताया गया है.
twisha sharma suicide case no injury marks were found on Twisha body cbi charge sheet

ट्विशा शर्मा सुसाइड केस, CBI ने पेश की चार्जशीट

Twisha Sharma suicide case: ट्विशा शर्मा सुसाइड केस में सीबीआई ने अपनी रिपोर्ट पेश की है. इस मामले में सीबीआई ने जांच करते हुए पाया है कि ट्विशा के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं हैं. सीधे तौर पर यह माना गया है कि उसे आत्महत्या के लिए उकसाया गया. फॉरेंसिक असेसमेंट करके सीसीटीवी फुटेज को खंगालने के बाद यह रिपोर्ट तैयार की गई है.

फोन डेटा की जांच रिपोर्ट आना बाकी

CBI का कहना है कि फोन से डेटा बरामद किया गया है. उसकी रिपोर्ट अभी आना बाकी है. सीबीआई ने इस मामले में समर्थ सिंह और हर्षित शर्मा के वाइस सैंपल के रिकॉर्ड CFSL को भेजे हैं. इसकी रिपोर्ट आना बाकी है. वहीं, मौत का कारण फांसी पर लटकने को बताया गया है.

रात 11 बजे हुई मौत

सीसीटीवी फुटेज में ट्विशा के शव को स्वराज सिंह और प्रमोद कुमार झारिया फुटेज सीढ़ियों से नीचे ले जाते हुए नजर आ रहे हैं. पुलिस ने ट्विशा की मौत अननेचुरल बताया है. समय के मिलान के बाद सामने आया कि ट्विशा की मौत रात 11 बजे हुई. वहीं, रात 10.16 बजे ट्विशा की सास गिरिबाला सीढ़ियों के रास्ते बेडरूम तक जाती हुई दिखाई दे रही है. इस दौरान वहां पर और कोई दिखाई नहीं देता है. रात 10:18 बजे कॉल आता है लेकिन गिरिबाल फोन रिसीव नहीं करती हैं. इसके बाद रात 10.21 बजे दिल्ली से कॉल आता है.

डॉक्टर रेखा रानी से लंबी बातचीत हुई

गिरिबाला की कॉल डिटेल को खंगाला गया तो सामने आया कि उसके और डॉक्टर रेखा रानी के बीच में लंबी बातचीत हुई. सबसे ज्यादा रेखा शर्मा से करीब 842 मिनट बात हुई है. इसके साथ-साथ एक और नंबर पर बात हुई है. साथ ही ट्विशा और भाभी राशि ओबेरॉय के बीच में 12 तारीख को करीब 8-9 बार फोन किया गया. इसमें 1262 मिनट तक बातचीत हुई. इस बातचीत का सीबीआई ने रिकॉर्ड किया है और फोन से वॉइस के आधार पर लिखा गया आस्क हिम टू कलेक्ट लेफ्ट ओवर ऑफिस वाइफ बट टुमारो लेट में डाई, इन पीस राइट नाउ साथ ही बातचीत का जिक्र भी किया गया है.

ये भी पढ़ें: ट्विशा शर्मा केस में CBI ने पेश की चार्जशीट, गिरिबाला सिंह और समर्थ पर लगीं दहेज-हत्या की धाराएं

CBI जांच में सामने आया है कि बातचीत के दौरान ट्विशा कहती है कि समर्थ और अम्मा दोनों आपस में ऐसी बात कर रहे हैं. मेरा मन नहीं लग रहा है. अब कहीं भी अब कुछ भी नहीं अच्छा लगता है. इसके अलावा ड्रग्स का भी जिक्र होता है. मैसेज में जिक्र किया गया है कि इन सब को लगता है कि मैं ड्रग्स करती हूं इसलिए मेरा मूड खराब रहता है. मेरा मूड इस वजह से खराब हो सकता है. मुझे बहुत ज्यादा घुटन हो रही है. इसके साथ ही ट्विशा कह रही है कि अम्मा मरने देगी और वह सब लोग हसेंगे. मैं बहुत बुरी तरह फंस गई हूं.

ज़रूर पढ़ें