Amit Shah MP Visit: गृह मंत्री अमित शाह देर रात पहुंचे भोपाल, ये है मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

Amit Shah MP Visit: केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह देर रात करीब 12 बजे भोपाल पहुंचे. स्टेट हैंगर पर सीएम मोहन यादव, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, DGP कैलाश मकवाना समेत दूसरे अधिकारी मौजूद रहे. दिल्ली में व्यस्तता के कारण वे लगभग 2.30 घंटे देरी से पहुंचे.
union home minister amit shah

केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह

Amit Shah MP Visit: केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह देर रात करीब 12 बजे भोपाल पहुंचे. स्टेट हैंगर पर सीएम मोहन यादव, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, DGP कैलाश मकवाना समेत दूसरे अधिकारी मौजूद रहे. दिल्ली में व्यस्तता के कारण वे लगभग 2.30 घंटे देरी से पहुंचे.

गोपालक सम्मेलन को संबोधित करेंगे

भोपाल में शनिवार को गोपालक सम्मेलन आयोजित किया जाएगा. इसमें प्रदेश भर के 35 हजार गोपालक और दुग्ध सहकारी समितियों के सदस्य शामिल होंगे. इसके साथ गृह मंत्री भोपाल और इंदौर दुग्ध उत्पादक संघों से जुड़े पशुपालकों को बोनस वितरित करेंगे. इसके साथ ही गोशालाओं के लिए सहायता राशि भी देंगे. गोपालक दीदीओं को सम्मानित किया जाएगा.

उज्जैन के डेयरी प्लांट का शुभारंभ

उज्जैन में प्रस्तावित 255 करोड़ रुपये की डेयरी प्लांट परियोजनाओं की सौगात देंगे. वहीं, भोपाल के दुग्ध संघ मर्यादित में तैयार फर्मेंटेड प्रोडक्ट डेयरी प्लांट का शुभारंभ भी करेंगे. इस प्लांट की लागत करीब 16 करोड़ रुपये है. इसमें से 6 करोड़ रुपये अनुदान के तौर पर केंद्र सरकार से मिला है. बाकी दुग्ध संघ का अंश है.

‘अत्रि’ कैंपस का करेंगे उद्घाटन

इंडियन इंस्टीट्यूट साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च (IISER) परिसर में निर्मित अत्रि यानी एडवांस टेक्नोलॉजी फॉर रिन्यूएबल एनर्जी इनोवेशन कैंपस का गृह मंत्री अमित शाह शुभारंभ करेंगे. इसे 52 एकड़ में 500 करोड़ की लागत से तैयार हुआ है. यहां शोध, प्रोटोटाइप, टेस्टिंग और उत्पाद तैयार होंगे.

ये भी पढ़ें: LPG Connection Blocked: MP के 35 लाख एलपीजी कनेक्शन हुए ब्लॉक, जानें क्या है वजह

गृह मंत्री का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

  • सुबह 11 बजे – होटल ताज लेक फ्रंट से भेल दशहरा मैदान जाएंगे.
  • सुबह 11.30 से दोपहर 12 बजे – राज्य़ स्तरीय प्रदर्शनी का उद्घाटन, निरीक्षण और अवलोकन.
  • दोपहर 12 से 1 बजे – राज्य स्तरीय गोपालक सम्मेलन को संबोधित करेंगे.
  • दोपहर 1.30 बजे – होटल ताज लेक फ्रंट जाएंगे.
  • दोपहर 2.15 से शाम 4.15 बजे – एमपी सरकार और गृह मंत्रालय के बीच लंबित मुद्दों पर चर्चा.
  • शाम 4.15 से 5.15 बजे – नारकोटिक्स के मुद्दे पर प्रेस कॉन्फ्रेंस
  • शाम 5.15 बजे – भौंरी स्थित IISER के लिए रवाना होंगे.
  • शाम 6 से 7.25 बजे – IISER के अत्रि परिसर का उद्घाटन करेंगे.
  • शाम 7.25 बजे – स्टेट हैंगर के लिए रवाना होंगे.

ज़रूर पढ़ें