‘राजनीतिक चश्मे से नहीं देखना चाहिए’, बालाघाट की घटना पर बोले नरेंद्र शिवाजी पटेल – हम तत्परता से काम कर रहे

Vistaar News Health Conclave: नागरिक स्वास्थ्य में AI के इस्तेमाल पर नरेंद्र शिवाजी पटेल ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रो एक्टिव है. वे तकनीक का इस्तेमाल जनता के हित में करते हैं. इसका उपयोग प्रदेश के नागरिकों के स्वास्थ्य के लिए होगा. नवाचार की गुंजाइश हमेशा है.
state health minister Narendra Shivaji patel

स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल

Vistaar News Health Conclave: विस्तार न्यूज के हेल्थ कॉन्क्लेव में स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल शामिल हुए. राजनीतिक करियर के बारे में कहा कि जिस भाव से पार्टी पर जनता ने विश्वास किया और पार्टी ने जिस विश्वास पर काम दिया उस पर खरा उतरने का काम करता हूं.

‘निष्पक्षता के साथ काम करेंगे’

प्रदेश के अलग-अलग शहरों और संस्थानों पर छापेमारी के बारे में मंत्री ने कहा कि मुझे फूड और ड्रग डिपार्टमेंट भी मिला. मैंने इसकी समीक्षा भी की. कुछ संस्थानों को छोड़ रखा था. अधिकारियों से मैंने कहा कि आपको डर लगता है तो मैं भी चलूंगा. किसी ब्रांड का नाम बन जाता है वहां गलती होने की संभावना होती है. निष्पक्षता के साथ काम करेंगे.

उन्होंने आगे कहा कि एनालॉग पनीर को प्रतिबंध कर दिया. FSSAI के मानक के आधार पर बेचा जाए. एनालॉग पनीर कोई प्रदेश में बना नहीं सकता. इससे दूध उत्पादकों लाभ मिलेगा. उत्पादन, बिक्री और ट्रांसपोर्टेशन पर भी रोक लगा दी है. उत्पादन से रिटेल बिक्री पर रोक लगा दी है.

‘नवाचार की गुंजाइश हमेशा है’

नागरिक स्वास्थ्य में AI के इस्तेमाल पर नरेंद्र शिवाजी पटेल ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रो एक्टिव है. वे तकनीक का इस्तेमाल जनता के हित में करते हैं. इसका उपयोग प्रदेश के नागरिकों के स्वास्थ्य के लिए होगा. नवाचार की गुंजाइश हमेशा है.

बालाघाट की घटना पर क्या बोलें?

बालाघाट की घटना पर नरेंद्र शिवाजी पटेल ने कहा कि एक ही जिले को पकड़कर खबरें बनाई गई. बालाघाट नक्सल प्रभावित इलाका था. कांग्रेस के काल में गृह राज्य मंत्री की हत्या हो गई थी. नक्सलवाद के बाद डॉक्टर नहीं जाते थे. ना ही स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंच पाती थी.

ये भी पढ़ें: ‘राहुल गांधी थोड़े समझदार हो जाएं…’, मंत्री विश्वास सारंग ने छात्रों की गूंज कार्यक्रम को लेकर कसा तंज

राहुल गांधी के बालाघाट दौरे पर कहा कि जबावदेह और जिम्मेदारी होने के कारण हम तत्परता से काम करते हैं. राहुल गांधी हमारे लिए चुनौती नहीं है. उन्होंने मां उपहास उड़ाया. इस मुद्दे को राजनीतिक चश्मे से नहीं देखना चाहिए.

ज़रूर पढ़ें