Vistaar NEWS

Shiksha Samman: शिक्षा के भविष्य पर मंथन का मंच तैयार, 30 जून को भोपाल में होगा Vistaar News का ‘शिक्षा सम्मान 2026’

Shiksha Samman 2026

शिक्षा सम्मान 2026

Shiksha Samman 2026: शिक्षा के बदलते स्वरूप, नई तकनीकों और भविष्य की जरूरतों पर व्यापक चर्चा के लिए Vistaar News कल यानी 30 जून को राजधानी भोपाल में ‘शिक्षा सम्मान 2026’ आयोजित कर रहा है. कार्यक्रम सुबह 10 बजे शहर के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रदेश के शिक्षा जगत की प्रमुख हस्तियां, विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधि, शिक्षाविद और छात्र-छात्राएं एक मंच पर जुटेंगे. कार्यक्रम का मुख्‍य उद्देश्य नई शिक्षा नीति, तकनीकी बदलाव और रोजगारोन्मुख शिक्षा पर सार्थक संवाद स्थापित करना है.

शिक्षा और तकनीक पर होगी विशेष चर्चा

कार्यक्रम में डिजिटल एजुकेशन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, स्किल डेवलपमेंट, इनोवेशन और उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने जैसे विषयों पर विशेषज्ञ अपने विचार साझा करेंगे. बदलते समय में शिक्षा की नई चुनौतियों और संभावनाओं पर भी विस्तृत मंथन किया जाएगा, ताकि विद्यार्थियों को भविष्य के लिए बेहतर दिशा मिल सके.

प्रदेश के स्‍कूल शिक्षा मंत्री होंगे शामिल

आयोजन में मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. वहीं प्रदेश की कई प्रमुख यूनिवर्सिटी, शैक्षणिक संस्थानों और शिक्षा क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञ भी अपने अनुभव साझा करेंगे.

Vistaar News पर सीधा प्रसारण

‘शिक्षा सम्मान 2026’ का सीधा प्रसारण सुबह 10 बजे से Vistaar News पर किया जाएगा. दर्शक टीवी के साथ-साथ डिजिटल माध्यमों पर भी इस विशेष आयोजन से जुड़ सकेंगे.

कार्यक्रम की रूपरेखा

ये भी पढे़ं- Vistaar News के मंच से उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार का बड़ा ऐलान, बोले- सभी यूनिवर्सिटी में होगी प्रोफेसर्स की भर्ती, 25 मई तक जारी होंगे विज्ञापन

Exit mobile version