रायसेन में मोहर्रम के जुलूस में युवक की हत्या, भगदड़ की स्थिति बनी, भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात; आरोपी गिरफ्तार

हमले के बाद युवक लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा. अचानक हुए इस घटनाक्रम से जुलूस में भगदड़ की स्थिति निर्मित हो गई. ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों ने तुरंत मोर्चा संभाला और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जुलूस को वहीं रुकवा दिया.
A youth was murdered in the Muharram procession in Raisen.

रायसेन में मोहर्रम के जुलूस में युवक की हत्या कर दी गई.

Input- विजय सिंह राठौर

MP News: रायसेन जिले के बेगमगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले हदाईपुर टेकरी मोहल्ले में मोहर्रम के जुलूस के दौरान एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है. यहां हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में निकाले जा रहे जुलूस के दौरान कुछ अज्ञात हमलावरों ने एक युवक की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या कर दी. मृतक की पहचान मुबारक उर्फ कल्लू के रूप में हुई है. इस अचानक हुई वारदात से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और जुलूस में सनसनी फैल गई. माहौल न बिगड़े, इसे देखते हुए मौके पर मुस्तैद पुलिस बल ने जुलूस को तुरंत समाप्त कराया.

​अंगारों की सवारी से ठीक पहले हुआ हमला

बेगमगंज के हदाईपुर टेकरी से मोहर्रम का पारंपरिक जुलूस निकाला जा रहा था. रात के समय अलाव जलने के बाद अंगारों से सवारी निकलने की रस्म शुरू होने ही वाली थी, कि ठीक उससे पहले घात लगाए बैठे हमलावरों ने मुबारक उर्फ कल्लू पर धारदार चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए. हमले के बाद युवक लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा. अचानक हुए इस घटनाक्रम से जुलूस में भगदड़ की स्थिति निर्मित हो गई. ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों ने तुरंत मोर्चा संभाला और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जुलूस को वहीं रुकवा दिया.

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया

घायल को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भारी बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रात में ही नाकेबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अब तक तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है.

पुलिस ने मृतक मुबारक के शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम कराया और शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया. फिलहाल एहतियात के तौर पर क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है. हत्या के आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

ये भी पढे़ं: MP News: कटनी में डायल-112 के कॉन्स्टेबल से मारपीट, मामला दर्ज, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

ज़रूर पढ़ें