MP News: कटनी में डायल-112 के कॉन्स्टेबल से मारपीट, मामला दर्ज, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

MP News: ये पूरी घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले आजाद चौक की है. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला सुर्खियों में आ गया. बताया जा रहा है कि आरक्षक ने उसी रात वरिष्ठ अधिकारियों को पूरी घटना से अवगत करा दिया था, लेकिन तत्काल कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई
katni miscreants assault Dial 112 police constable

कटनी में पुलिस आरक्षक से मारपीट

Katni Crime News: (कटनी से यश खरे की रिपोर्ट) मध्य प्रदेश के कटनी जिले में पुलिस आरक्षक से मारपीट का मामला सामने आया है. डायल-112 को उपद्रव की सूचना मिली थी. इसके बाद मौके पर पहुंचे डायल-112 के कॉन्स्टेबल पर उपद्रवियों ने हमला कर दिया. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. आरोपियों की तलाश की जा रही है.

कोतवाली थाने का मामला

ये पूरी घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले आजाद चौक की है. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला सुर्खियों में आ गया. बताया जा रहा है कि आरक्षक ने उसी रात वरिष्ठ अधिकारियों को पूरी घटना से अवगत करा दिया था, लेकिन तत्काल कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई. वीडियो वायरल होने के बाद कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया.

ये भी पढ़ें: कटनी मदरसा मामले में NHRC की एंट्री, कहा-आम लोगों का खून चूसकर बनीं मक्का-मदीना की रुबात

शहर में सुरक्षा व्यवस्था पर खड़े हुए सवाल

कटनी पुलिस लगातार अपराध नियंत्रण के दावे कर रही है. जब ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी ही बदमाशों के हमले का शिकार हो जाएं, तो कानून व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े होना स्वाभाविक है. यदि पुलिसकर्मी ही खुलेआम सुरक्षित नहीं हैं, तो आम नागरिकों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ना भी लाजिमी है. फिलहाल कोतवाली पुलिस वीडियो के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है.

ज़रूर पढ़ें