MP NEWS: BJP प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने जिला प्रभारियों की नियुक्ति की, देखें सभी 13 संभागों की लिस्ट
BJP प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल(File Photo)
MP News: मध्य प्रदेश बीजेपी संगठन में शनिवार शाम बड़ा ऐलान किया गया. मध्य प्रदेश के 62 संगठन जिला प्रभारियों की नियुक्ति कर दी गई है. प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने 13 संभाग में 62 संगठन जिला प्रभारियों की नियुक्ति की है.
जिला प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में समन्वय स्थापित करेंगे
शनिवार को मध्य प्रदेश बीजेपी नेतृत्व ने संगठन को लेकर बड़ी घोषणा की. विभिन्न जिलों में संगठन प्रभारियों की नियुक्ति की. वरिष्ठ नेताओं को प्रभारी बनाकर जिम्मेदारी सौंपी गई है. जिला प्रभारी अपने क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बनाने के अलावा आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों की तैयारियों को और पुख्ता करेंगे.
अजय जामवाल ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ की बैठक
अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के साथ संगठन के अन्य पदाधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में पार्टी पदाधिकारियों को संगठनात्म कार्यों में तेजी लाने के लिए कहा गया है. इसमें सबसे ज्यादा फोकस अगले महीने होने वाले जिला से मंडल स्तर तक के प्रशिक्षण पर दिया गया है.
यहां देखें पूरी लिस्ट


ये भी पढे़ं: MP News: पाकिस्तान की जेल से रिहा होकर 7 साल बाद घर पहुंचे प्रसन्नजीत, बालाघाट में घर में खुशी का माहौल