Twisha Sharma Death Case: ट्विशा मामले में रिटायर्ड जज सास को हाई कोर्ट का नोटिस, अब 27 मई को होगा फैसला
ट्विशा शर्मा संदिग्ध मर्डर केस
Twisha Sharma Death Case: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के सबसे चर्चित मॉडल और एक्ट्रेस ट्विसा शर्मा मौत मामले में आज जबलपुर हाई कोर्ट ने गिरिबाला सिंह को नोटिस जारी किया है. हाई कोर्ट में सुनवाई के दौरान महाधिवक्ता की ओर से अग्रिम जमानत का विरोध किया गया. वहीं गिरीबाला सिंह की तरफ से कोर्ट में जवाब के लिए समय मांगा गया. हाई कोर्ट ने मामले में गिरिबाला सिंह को जवाब के लिए समय दिया है. मामले की अगली सुनवाई अब 27 मई को दाेपहर 2:30 बजे की होगी.
27 मई को होगी अगली सुनवाई
मामले में बार एंड बेंच के अनुसार, सोमवार को हुई सुनवाई के दाक्रान याचिकर्ताओं ने मामले में जल्द से जल्द सुनवाई की अपील की है, जिसके बाद सुनवाई को 27 मई तक टाल दिया है. सुनवाई के दाैरान जस्टिस देव नारायण मिश्रा ने कहा कि प्रतिवादियों को भी जवाद के लिए मौका दिा जाए. इस पर गिरिबाला के वकील ने जवाब के लिए एक हफ्ते का समय मांगा. इस पर ट्विशा के परिवार की ओर से मौजूद वकील सिद्धार्थ लूथरा ने मामले की तुरंत सुनवाई का कोर्ट से आग्रह किया. लूथरा ने कोर्ट से कहा कि मामले में गिरिबाला को एक या दो दिन का समय दिया जाए.
सुप्रीम कोर्ट ने कहा निष्पक्ष जांच हो
ट्विशा मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में भी सुनवाई की गई. सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने साफ कहा कि मीडिया किसी भी पक्ष के आधार पर दावा न करे, बल्कि अपनी जिम्मेदारी के साथ काम को पूरा करें. इसके अलावा कोर्ट में चीफ जस्टिस ने कहा कि मीडिया पीड़ित परिवार या दूसरे परिवार के बयानों को ना लें नहीं तो एक वर्ग कहा रहा है कि उनके साथ न्यायपालिका निष्पक्ष सुनवाई नहीं होने दे रहा है.
चीफ जस्टिस ने आगे कहा कि सरकारी एजेंसियां या सीबीआई पर हमे बिल्कुल भी संदेह नहीं है. यह सिर्फ इसलिए है कि हर तरफ किसी प्रकार का नैरेटिव गढ़ा जा रहा है . हम सुनिश्चित करेंगे कि इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना की निष्पक्ष और बिना किसी भेदभाव के जांच पूरी हो सके.
ये भी पढे़ं- ‘ट्विशा की मौत अप्राकृतिक,’ SC ने कहा- परिजनों का इंटरव्यू न चलाए मीडिया