Jabalpur Cruise Incident: एमपी में क्रूज संचालन पर रोक, CM मोहन यादव का बड़ा आदेश
सीएम मोहन यादव, मध्य प्रदेश
Jabalpur Cruise Incident: गुरुवार की शाम जबलपुर के बरगी डैम में हुए क्रूज हादसे में 9 लोगों की जान चली गई. इस हादसे ने पूरे देश को झकझोरकर रख दिया. पीएम मोदी ने भी इस दर्दनाक हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए मतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये का मुआवजे का ऐलान किया वहीं राज्य सरकार की तरफ से 4-4 लाख के मुआवजे का ऐलान किया गया है. इस हादसे के बाद सूबे के मुख्यमंत्री मोहन यादव प्रदेश में क्रूज संचालन पर रोक लगा दी है.
क्रूज संचालन पर रोक
सीएम मोहन यादव और पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने मामले में जांच के निर्देश दिए हैं. सीएम मोहन यादव ने कहा कि बरगी बांध में हुआ हादसा चक्रवात की वजह से हुआ है. उसकी विस्तृत जानकारी जांच रिपोर्ट के बाद ही मिल सकेगी. वहीं, पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र लोधी ने कहा है कि एमपी में क्रूज संचालन पर रोक लगा दी गई है. क्रूज फिटनेस और मानकों की जांच के बाद ही इसका संचालन होगा. साथ ही क्रूज चालक की योग्यता का परीक्षण अनिवार्य होगा.
हादसे पर सीएम मोहन यादव की बड़ी कार्रवाई
इस हादसे पर CM Mohan yadav ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मामले में क्रूज पायलट, क्रूज हेल्पर एवं टिकट काउंटर प्रभारी, होटल मैकल रिसॉर्ट और बोट क्लब बरगी के मैनेजर सुनील मरावी को कार्य में लापरवाही बरतने के कारण निलंबित कर दिया है, जबकि रीजनल मैनेजर संजय मल्होत्रा को मुख्यालय अटैच किया गया है.
जबलपुर में बरगी जलाशय में हुए दुखद क्रूज हादसे में लापरवाही के मामले में दोषियों पर सख्त कार्रवाई की गई है।
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) May 1, 2026
क्रूज पायलट महेश पटेल, क्रूज हेल्पर छोटेलाल गोंड एवं टिकट काउंटर प्रभारी (FOA) बृजेंद्र की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त की गई हैं।
होटल मैकल रिसॉर्ट और बोट क्लब बरगी के…
15 अगस्त को किया जाएगा सम्मानित
सीएम मोहन यादव ने कहा कि हमारी रेस्क्यू टीम तत्पर थी. उसने क्रूज को काटकर लोगों को पानी से बाहर निकाला है. रेस्क्यू टीम के जिन सदस्यों ने लोगों को निकाला है, हम उन्हें 15 अगस्त को सम्मानित करेंगे.
ये भी पढे़ं: 104 दूल्हे ई-रिक्शे पर बारात लेकर निकले, महापौर ने उठाया खर्च, सतना में CM कन्या विवाह योजना के तहत लिए 7 फेरे