Vistaar NEWS

प्रेमिका को 1000 किमी दूर बुलाया, फिर प्रेमी ने चुन्नी से गला घोंटकर कर दी हत्या, दतिया पुलिस ने 48 घंटे में सुलझाई मर्डर मिस्ट्री

datia lover murdered his girlfriend with scraf

सांकेतिक तस्वीर

MP News: मध्य प्रदेश के दतिया से दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है. जहां एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की चुन्नी से गला घोंटकर हत्या कर दी. पंडोखर थाना पुलिस ने मर्डर मिस्ट्री को सुलझाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. इसके साथ ही मृतका की शिनाख्त भी कर ली गई है.

फैक्ट्री में काम के दौरान इश्क

आरोपी बंटी दोहरे दतिया जिले के इंदरगढ़ के मेघाना पाली का रहने वाला है. वह सूरत में एक फैक्ट्री में काम करता था. इसी फैक्ट्री में उत्तर प्रदेश के जौनपुर की रहने वाली अंजलि भी काम करती थी. यहीं बंटी की मुलाकात अंजलि से हुई. पहले जान-पहचान हुई, फिर नजदीकियां बढ़ीं और बाद में ये मुलाकात प्यार में बदल गई. जानकारी के मुताबिक अंजलि की शादी हो चुकी थी और अपने पति से अलग रहती थी. वहीं, बंटी भी शादीशुदा था.

बंटी के परिवार ने पुलिस से की शिकायत

जब कुछ समय बाद बंटी ने अंजलि से दूरी बनाना शुरू कर दीं. वहीं, अंजलि शादी के लिए बंटी पर दबाव बनाने लगी. इसके बाद मामला तब बढ़ गया जब अंजलि ने सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाई और बंटी की पत्नी को अश्लील मैसेजस और धमकियां भेजना शुरू कर दिया. इससे परेशान होकर बंटी के परिवार ने भांडेर थाने में शिकायत दर्ज करवायी.

ये भी पढ़ें: MP Crime: ग्वालियर में रिटायर्ड फौजी ने दनादन बरसाई गोलियां, पुरानी रंजिश में ससुर-दामाद को भूना

1000 किमी दूर बुलाया, गला घोंटकर कर दी हत्या

अंजलि सूरत से करीब 1000 किमी लंबा सफर तय करके 23 मई को दतिया पहुंची. जहां उसकी मुलाकात बंटी से हुई. आरोपी ने मृतका का मोबाइल चेक किया. इससे उसे अपनी पत्नी के आपत्तिजनक वीडियो भी मिले. इसे लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई. गुस्से में आकर अंजलि की चुन्नी से आरोपी ने उसका गला घोंट दिया और नदी में फेंक दिया. पुलिस ने 48 घंटे के भीतर इस मर्डर मिस्ट्री को सुलझा लिया.

Exit mobile version