Vistaar NEWS

‘आखिरी बार मिलने बुलाया पर नहीं आया…’, शादी में पहुंची प्रेमिका, मचा जमकर बवाल, दूल्हा हुआ बेहोश

dindori chaos wedding girlfriend arrive when varmala ceremony

डिंडोरी: शादी में पहुंची प्रेमिका तो मचा हंगामा

Dindori News ( डिंडोरी से अनिल साहू की रिपोर्ट): मध्य प्रदेश के डिंडोरी में उस वक्त हंगामा हो गया जब एक शादी समारोह के दौरान वरमाला होने जा रहा था और वरमाला के दौरान अचानक दूल्हे की प्रेमिका पहुंच गई. फिर क्या प्रेमिका के आते ही शादी का माहौल तनावपूर्ण हो गया और मौक़े पर अफरा तफरी मच गई.

दोनों पक्षों में हुआ जमकर विवाद

सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का पूरा मामला है. जहां बुधवार की रात डिंडोरी नगर में अमरपुर ब्लॉक के भैंसवाही गांव से बारात आई थी. शादी रस्में सभी रीति-रिवाज से चल ही रहा था लेकिन समारोह में प्रेमिका की जैसे ही एंट्री हुई वैसे विवाद खड़ा हो गया. मिली जानकारी के मुताबिक, विवाद इतना बढ़ गया कि वधु पक्ष के लोग इस बात से नाराज होकर दूल्हे और उसकी प्रेमिका की जमकर पिटाई कर दी. इस दौरान दूल्हा बेहोश हो गया. हांलाकि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित कर लिया. वहीं, पुलिस ने दूल्हे और उसकी प्रेमिका को थाने ले जाकर पूछताछ शुरू कर मामले की जांच में जुट गई है.

ये भी पढ़ें: MP News: कान्हा नेशनल पार्क में 9 दिनों में 5 बाघों की मौत, डराने वाली वजह आई सामने

आखिरी बार मिलने बुलाया पर नहीं आया दूल्हा

शादी समारोह में पहुंची प्रेमिका का कहना है कि शादी से पहले उसने दूल्हे को आखिरी बार मिलने के लिए बुलाया था, लेकिन दूल्हा नहीं आया, जिसके बाद वह सीधे शादी समारोह में पहुंच गई. वहीं दूसरी ओर दूल्हे राजा भी प्रेम संबंध की बात को स्वीकार करते हुए प्रेमिका को पहले ही शादी की जानकारी दे चुका था और उसकी इजाजत लेने के बाद ही वह शादी रचाने की बात कह रहा है. फिलहाल अब कोतवाली पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Exit mobile version