MP News: भोपाल में खाद्य विभाग की टीम पेट्रोल पंपों की जांच कर रही, खामी पाए जाने पर किया जाएगा सील
पेट्रोल पंप लगी लोगों की भारी भीड़.
MP News: मध्य प्रदेश में पेट्रोल और डीजल की कमी को लेकर एक अफवाह का माहौल है. इसी अफवाह के चलते पूरे प्रदेश के अलग-अलग जिलों में पेट्रोल पंपों पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें देखने को मिल रही है. लोग अपनी बाइक, कार के टैंक फुल करवा रहे हैं. यही नहीं कुछ लोग तो खाली टंकियां लेकर जा रहे हैं और पेट्रोल-डीजल भरवा रहे हैं.
खाद्य विभाग की टीम की दबिश
दूसरी तरफ भोपाल में खाद्य टीम पेट्रोल पंपों का निरीक्षण कर रही हैं. भोपाल के अयोध्या बायपास में खाद्य विभाग की टीम एक पेट्रोल पंप पर पहुंची. यह एचपी का एक पेट्रोल पंप है. इस पेट्रोल पंप पर जांच पड़ताल की गई. यहां पर किसी तरह की कोई सीमा तो पेट्रोल और डीजल को लेकर तय नहीं की गई है. इसी के साथ स्टॉक की भी जांच की गई कि पेट्रोल पंप पर कितना पेट्रोल, डीजल का स्टॉक बचा है. किसी तरह की कोई अफरा-तफरी का माहौल तो नहीं है. हाल ही में भोपाल के नायरा पेट्रोल पंप पर पेट्रोल, डीजल तय सीमा के अनुसार दिया जा रहा था . यहां सिर्फ 200 रुपये का ही पेट्रोल मिलेगा और 500 रुपये का ही डीजल मिलेगा. इसके बाद उस पेट्रोल पंप को सील किया गया.

पेट्रोल-डीजल के स्टॉक की कमी
वहीं पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने कहा फिलहाल हमारे पास सिर्फ आज का ही स्टॉक बचा है. वहीं कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह का कहना है स्थिति सामान्य है. किसी तरह की कोई किल्लत नहीं है.
मध्य प्रदेश के चीफ सेक्रेटरी की बैठक
हालांकि मध्य प्रदेश के चीफ सेक्रेटरी अनुराग जैन मध्य प्रदेश के सभी कलेक्टर, कमिश्नर और खाद्य विभाग के बड़े अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं. जहां अलग-अलग जिलों में एलपीजी गैस की समीक्षा की जा रही कि मध्यप्रदेश में एलपीजी गैस को लेकर आने वाले समय में किसी प्रकार की परेशानी ना आए. हालांकि संभावना जताई जा रही है कि बैठक के बाद कलेक्टर और कमिश्नर को एलपीजी गैस से जुड़े हुए मामले को लेकर कई दिशा निर्देश भी दिए जा सकते हैं.
ये भी पढे़ं: ’12 घंटे खड़े रहने के बाद भी एजेंसी में गैस नहीं मिली’, MP में महिलाएं सुबह से सिलेंडर के लिए लाइनों में लगीं