ग्वालियर-इटावा हाईवे को फोरलेन बनाने की तैयारी पूरी, 1825 करोड़ की लागत से होगा निर्माण; 2022 में गडकरी ने की थी घोषणा

4 लेन बनने से ग्वालियर और इटावा के बीच पहुंचने का समय घटेगा. बड़े वाहनों को सीधे शहर में घुसने की जरूरत नहीं होगी. इससे शहर में हादसों का खतरा कम होने के साथ ही प्रदूषण में भी कमी आएगी.
File Photo.

File Photo.

Fourlane Highway Expansion Plan: मध्य प्रदेश से उत्तर प्रदेश को जोड़ने वाले NH-719 को फोर लेन बनाने की तैयारी पूरी कर ली गई है. 1825 करोड़ की लागत से इसका निर्माण किया जाएगा. 117 किलोमीटर बनने वाले इस हाईवे को दो चरणों में पूरा किया जाएगा. इस हाईवे पर अक्सर दुर्घटनाएं देखी जाती हैं. इसके अलवा फोरलेन बनने से लोगों को जाम से भी निजात मिलेगी.

2 लेन पर हर दिन गुजरते हैं 20 हजार वाहन

अभी हाईवे 2 लेन है. इस पर हर दिन 20 हजार वाहन गुजरते हैं. जिसके कारण लोगों को लंबे जाम का सामना करना पड़ता है. इस मार्ग पर कई ब्लैक स्पॉट हैं. यहां आए दिन हादसे देखने को मिलते हैं. इन सभी ब्लैक स्पॉट को चिन्हित करके समाप्त किया जाएगा.

4 लेन बनने से ग्वालियर और इटावा के बीच पहुंचने का समय घटेगा. बड़े वाहनों को सीधे शहर में घुसने की जरूरत नहीं होगी. इससे शहर में हादसों का खतरा कम होने के साथ ही प्रदूषण में भी कमी आएगी. वहीं एमपी और यूपी के बीच बेहतर कनेक्टिविटी होने से व्यापार सुगम हो जाएगा. कई जगहों पर नए निवेश आने से इलाकों का विकास बेहतर हो सकेगा.

  • फोरलेन से जाम से मिलेगी निजात
  • सड़क हादसों में कमी आएगी
  • बड़े वाहन शहर में ना जाने से प्रदूषण रुकेगा
  • ग्वालियर से इटावा जाने में समय कम लगेगा
  • कनेक्टिविटी बेहतर से निवेश ज्यादा आएगा

गांवों की जमीन नहीं खरीदी जाएगी

जानकारी के मुताबिक टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई है. भूमि अधिग्रहण के लिए भी काम जारी है. सड़क के किनारे कई लोगों की निजी जमीन हैं. लेकिन बीच में जो गांव पड़ेंगे उनकी जमीनों को खरीदने पर रोक लगाई गई है. कुल 1825 करोड़ की लगात से इस फोरलेन का निर्माण होना है. इसके लिए दो बार में पैकेज आवंटित किए गए हैं. पहले पैकेज के अंतर्गत छावनी से लेकर पृथ्वीपुर गांव तक निर्माण होगा. 77 किलोमीटर लंबे इस मर्ग में 1182 करोड़ रुपये खर्च होंगे. वहीं दूसरे फेज में पृथ्वीपुर से लेकर यूपी बॉर्ड तक निर्माण होगा. इसके लिए 643 करोड़ रुपये का बजट है.

बता दें साल 2022 में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ग्वालियर आए थे. इस दौरान उन्होंने एलिवेटेड रोड निर्माण की सौगात शहर वासियों को दी थी. इसके साथ ही उन्होंने हाईवे को फोर लेने में बदलने का ऐलान किया था. तभी से इस फोरलेन का इंतजार है. जिसकी तैयारी अब मुकम्मल हो गई है.

ये भी पढे़ं: ‘पूरे देश में लागू हो कचरे से बिजली बनाने की तकनीक…’, जबलपुर पहुंचे मंत्री तोखन साहू ने की वेस्ट टू एनर्जी प्लांट की जमकर तारीफ

ज़रूर पढ़ें