Vistaar NEWS

MP News: ग्वालियर के मानपुर पहाड़ी पर लगेगा 2.4 मेगावाट का सोलर प्‍लांट, नगर निगम को हर महीने 9 लाख की बचत

Gwalior Municipal Corporation

ग्वालियर नगर निगम

MP News: मध्‍य प्रदेश के ग्वालियर में हरित ऊर्जा को एक नई दिशा देने के लिए नगर निगम ने बड़ा कदम उठा रहा है. नगर निगम सागरताल के समीप स्थित मानपुर पहाड़ी पर 2.4 मेगावाट की क्षमता वाला सोलर प्‍लांट लगा रहा है. इस प्रोजेक्ट के लिए लगभग 10 करोड़ रुपये का टेंडर जारी किया गया है. इस टेंडर की पूरी प्रक्रिया जून माह में पूरी हाेने की संभावना है.

नगर निगम को होगी 9 लाख रुपये तक की बचत

शहर में प्रस्‍तावित सोलर प्‍लांट से हर दिन करीब 8 से 9 हजार यूनिट बिजली उत्पादन होने का अनुमान लगाया जा रहा है. इस बिजली को सीधे तौर पर मध्‍य प्रदेश विद्युत वितरण कंपनी (MPEB) को सप्‍लाई किया जाएगा. इस प्रोजेक्ट से हर महीने नगर निगम को लगभग 9 लाख रुपये तक की बचत होने की उम्मीद जताई जा रही है.

पीएम आवास योजना के पीछे पहाड़ि‍यों को किया चिन्हित

नगर निगम ने सोलर प्‍लांट के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के पीछे बची पहाड़‍ियों को इस प्रोजेक्ट के लिए चिन्हित किया है. प्रोजेक्ट के तहत प्‍लांट की स्‍थापना के साथ-साथ अगले 10 सालों तक उसका रखरखाव भी संबंधित ठेकेदार द्वारा ही किया जाएगा.

बिजली के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनेगा ग्वालियर

ग्वालियर नगर निगम पिछले कुछ समय से लगातार वैकल्पिक ऊर्जा स्‍त्रोतों की दिशा में आगे बढ़ रही है. नगर निगम का उद्देश्‍य बिजली को खर्च करने के साथ ही पर्यावरण के संरक्षण को बढ़ावा देने पर विशेष फोकस किया जा रहा है. वर्तमान में नगर निगम कई परियोजनाओं खासकर बायो सीएनजी प्‍लांट संचालन में हर दिन हजारों रुपये बिजली पर खर्च किया जा रहा है. ऐसे में सोलर ऊर्जा से नगर निगम की आर्थिक बचत सुनिश्चि‍त होगी.

3600 स्‍मार्ट मीटर कनेक्शनों का परीक्षण

इस प्रोजेक्ट पर नगर निगम की आयुक्त संघ प्रिय ने कहा कि नगर निगम द्वारा ऊर्जा की दक्षता को बढ़ाने के लिए कई कार्य किए जा रहे हैं. इसके तहत एनर्जी ऑडिट भी कराया जा रहा है, इसमें निगम के करीब 3600 स्‍मार्ट मीटर कनेक्शनों का परीक्षण किया जा रहा है. आयुक्त ने बताया कि मानपुर क्षेत्र में पहाड़ी पर अनुपयोगी भूमि खाली पड़ी है, नगर निगम ने इस भूमि का बेहतर उपयोग करने के लिए यहां 2.4 मेगावट क्षमता का सोलर प्‍लांट स्‍थाप‍ित करने का प्रस्‍ताव स्‍वीकृत किया गया है.

ये भी पढे़ं- ग्वालियर-इटावा हाईवे को फोरलेन बनाने की तैयारी पूरी, 1825 करोड़ की लागत से होगा निर्माण; 2022 में गडकरी ने की थी घोषणा

Exit mobile version