भिंड: जमीनी विवाद में खून के प्यासे हुए भाई ने मारी गोली, युवक गंभीर हालत में ग्वालियर रेफर

भिंड जिले के एक गांव में शनिवार को दोपहर करीब 12 से 1 बजे के बीच जमीन विवाद को लेकर खूनी संघर्ष में एक व्यक्ति उसके ही चचेरे भाई ने गोली मार दी.
bhind NEWS

दो भाइयों के बीच खूनी संघर्ष

Crime News: भिंड जिले के मेहगांव थाना अंतर्गत बिरगवां गांव से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां पर शनिवार को दोपहर करीब 12 से 1 बजे के बीच जमीन विवाद को लेकर खूनी संघर्ष में एक व्यक्ति उसके ही चचेरे भाई ने गोली मार दी. गोली ठीक उसके पीठ पर जा लगी और युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. मौजूद लोगों आनन-फानन में युवक को तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे जहां प्रथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने गंभीर हालत देखते हुए तुरंत ग्वालियर रेफर कर दिया.

लंबे समय से जमीन को लेकर था विवाद

दरअसल परशराम सिंह भदौरिया (46) पुत्र शिवराज सिंह भदौरिया निवासी बिरगांव थाना मेहगांव उनके चचेरे भाई पृथ्वीराज सिंह भदौरिया के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था. इसी बीच शनिवार सुबह दोनो के बीच कहासुनी हुई और देखते ही देखते विवाद बढ़ गया. मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि विवाद के दौरान दोनों पक्षों में तीखी बहस हुई और खेत पर आकर मामला निपटाने की चुनौती दे दी गई.

परशराम की पीठ पर जा लगी गोली

इसके बाद परशराम अपने खेत की ओर चले गए. आरोप है कि कुछ देर बाद पृथ्वीराज सिंह भी वहां पहुंच गया और विवाद बढ़ने पर उसने बंदूक से फायर कर दिया. गोली परशुराम की पीठ पर जाकर लगी, जिससे वह मौके पर ही गिर पड़े. घटना के बाद परिजन गंभीर रूप से घायल परशराम को तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे. अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए ग्वालियर रेफर कर दिया. मामला दर्ज पर पुलिस ने भी कार्रवाई शुरू कर दी है.

ये भी पढ़ें: MP Weather: एमपी के इन जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा! भोपाल-इंदौर समेत 30 से ज्यादा शहरों के लिए यलो अलर्ट जारी

ज़रूर पढ़ें