Vistaar NEWS

Datia By-election: दतिया उपचुनाव के लिए BJP प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने पर्चा दाखिल किया, CM मोहन यादव-नरोत्तम मिश्रा रहे मौजूद

datia by election bjp candidate Ashutosh Tiwari filed his nomination.

दतिया उपचुनाव: बीजेपी प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने भरा नामांकन

Datia By-election: बीजेपी प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने सोमवार (13 जुलाई 2026) को दतिया विधानसभा सीट से नामांकन दाखिल किया. इस दौरान सीएम मोहन यादव, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा मौजूद रहे. नामांकन से पहले आशुतोष तिवारी ने सीएम के साथ पीतांबरा पीठ पहुंचे, जहां उन्होंने मां बगलामुखी का आशीर्वाद लिया.

बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष ने क्या कहा?

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि बीजेपी भारी बहुमत से चुनाव जीतने जा रही है. सीएम मोहन यादव के विकास कार्य और वरिष्ठ नेता नरोत्तम मिश्रा जिन्होंने दतिया के विकास के काम किए. इन कामों को लेकर हम जनता के बीच ले जाएंगे. नरोत्तम मिश्रा पहले भी हमारे साथ थे और अभी भी हमारे साथ हैं.

कौन हैं आशुतोष तिवारी?

ये भी पढ़ें: Datia By-election: कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह ने नामांकन दाखिल किया, उमंग सिंघार समेत कई नेता रहे मौजूद

स्टार प्रचारकों में नरोत्तम मिश्रा शामिल

दतिया विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए बीजेपी ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है. इस सूची में बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, सीएम मोहन यादव, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, शिवप्रकाश जैसे बड़े नेताओं का नाम शामिल है. इसके साथ ही मध्य प्रदेश सरकार में गृह मंत्री रहे नरोत्तम मिश्रा का नाम भी प्रचारकों की सूची है. वहीं, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को चुनाव प्रभारी बनाया गया है और वे स्टार प्रचारकों की सूची में हैं.

Exit mobile version