Gwalior News: ग्वालियर में लापता ‘शकुंतला’ तोते की तलाश, ढूंढने वाले को 50 हजार रुपये का इनाम

Gwalior News: ग्वालियर में शकुन्तला नाम के फीमेल तोते की गुमशुदगी और उसे तलाशने वाले को 50 हज़ार रुपए के ईनाम का एलान सुर्खियों में है. अलकापुरी से लेकर कलेक्ट्रेट रोड इलाके में पिछले पांच दिनों से एक रिक्शा तोते की तलाश में घूम रहा है.
Gwalior missing parrot

अपना तोता तलाश रहा ऑटो ड्राइवर

Gwalior News: शोले फिल्म में गब्बर सिंह को पकड़ने पर पूरे 50 हज़ार का इनाम था, लेकिन ग्वालियर में एक तोते को तलाशने वाले को 50 हज़ार इनाम देने की घोषणा की गई है. एक ऑटो ड्राइवर अपने पालतू तोते से इतना ज्यादा प्यार करता है कि उसके गुम हो जाने के बाद वह गली-गली ऑटो से ढूंढ रहा है साथ ही तोता तलासने वाले व्यक्ति को इनाम देन का भी एलान किया है.

तोता तलासने वाले को 50 हजार रुपए का इनाम

ग्वालियर में शकुन्तला नाम के फीमेल तोते की गुमशुदगी और उसे तलाशने वाले को 50 हज़ार रुपए के ईनाम का एलान सुर्खियों में है. अलकापुरी से लेकर कलेक्ट्रेट रोड इलाके में पिछले पांच दिनों से एक रिक्शा तोते की तलाश में घूम रहा है. इस रिक्शे पर तोते शकुंतला का फोटो और पहचान लिखी है. तोते के सिर पर लाल रंग का प्राकृतिक तिलक है, शकुंतला नाम पुकारने पर तोता भी शकुंतला रिएक्ट करता है.

ये भी पढ़ें-Morena: स्‍कूल बना तालाब, बच्‍चों और शिक्षकों की जान पर खतरा, जिला शिक्षा अधिकारी ने किया निरीक्षण

तोते को तलाश रहा रिक्शा चालक

दरअसल, ये तोता अलकापुरी में रहने वाले पक्षी प्रेमी ओझा परिवार का है. पांच दिन पहले तोता’शकुंतला’ उड़ गया, लेकिन वापस नही लौटा. परिवार को तोते से इतना लगाव है कि उसका पता बताने वाले को 50 हज़ार रुपए के ईनाम का ऐलान किया. तोते की तलाश में रोजाना सुबह 10 से 4 बजे तक ये रिक्शा घूम रहा है. कलेक्ट्रेट, अलकापुरी, सिरोल इलाके में तोते की तलाश अब लोगों के लिए कौतूहल बनी है.

ज़रूर पढ़ें