Gwalior Accident: ग्वालियर में भीषण हादसा, ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचला, 14 लोगों की मौत

MP News: चीनौर रोड पर ढलान के नजदीक भूसे से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर श्रद्धालुओं और सड़क किनारे लगी दुकानों को रौंदता हुआ मंदिर के प्रवेश द्वार से टकरा गया.
Horrific accident in Gwalior

ग्वालियर में भीषण हादसा

Gwalior Accident: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शनिवार रात शीतला माता मंदिर के पास एक दर्दनाक हादसा हो गया. चीनौर रोड पर ढलान के नजदीक भूसे से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर श्रद्धालुओं और सड़क किनारे लगी दुकानों को रौंदता हुआ मंदिर के प्रवेश द्वार से टकरा गया.

हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए. मृतकों में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल हैं. घायलों में दो पुलिसकर्मी भी हैं और पांच लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है.

हादसे में 11 मृतकों की पहचान

इस हादसे के बाद 11 मृतकों की पहचान हुई है. इसमें सत्येंद्र गुर्जर, सरला तोमर, गौरव परिहार, महेश शर्मा, विमलेश, देवेश बघेल, प्रिंस उर्फ छोटू जाटव, शौर्य शर्मा, हेमंत राठौड़, दिव्यांश और पवन शामिल है.

दीवर के मलबे में दबे 40 से 45 लोग

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. जानकारी के मुताबिक, सप्तमी के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु शीतला माता मंदिर में दर्शन करने पहुंचे थे. इसी दौरान बेकाबू ट्रक ने कई लोगों को अपनी चपेट में ले लिया. ट्रक की टक्कर से मंदिर के प्रवेश द्वार की दीवार भी ढह गई, जिसके मलबे में करीब 40 से 45 लोग दब गए.

हादसे के कारणों की जांच कर रही पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं. राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला गया. मृतकों के शव और घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है.

कलेक्टर रुचिका चौहान के मुताबिक, ट्रक श्रद्धालुओं और दुकानों को कुचलने के बाद मंदिर के प्रवेश द्वार से जा टकराया था. हादसे के कारणों की जांच की जा रही है. घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस-प्रशासन की तैयारियों को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं.

ये भी पढे़ं- दुर्गा पूजा के बीच भगदड़ से 17 लोगों की मौत! कोलकाता में पंडाल गिरने से हादसा, 50 से ज्यादा घायल

ज़रूर पढ़ें