हाथ में ड्रिप लगाकर बाइक पर मेडिकल कॉलेज पहुंचा युवक, मारपीट में हुआ था घायल; अधिकारी बोले- एंबुलेंस मौजूद थी

वहीं पूरे मामले पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय ऋषेश्वर ने सफाई दी है. उन्होंने कहा कि इसमें स्वास्थ्य विभाग की किसी भी तरह कोई लापरवाही नहीं है. एंबुलेंस मौजूद थी. लेकिन घायल अपनी मर्जी से निजी वाहन से गए थे.
In Shivpuri district, a young man reached the medical college on a bike with a drip in his hand.

शिवपुरी जिले में हाथ में ड्रिप लगाकर युवक बाइक पर मेडिकल कॉलेज पहुंचा.

Shivpuri News: शिवपुरी जिले में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही वाली तस्वीर सामने आई है. यहां एक युवक हाथ में ड्रिप लगाकर बाइक पर मेडिकल कॉलेज जाते हुए दिखाई दिया. बताया जा रहा है कि दो पक्षों में मारपीट के बाद दलित समाज के पिता-पुत्र घायल हो गए. इसके बाद स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था. घटना का वीडियो भी सामने आया है. हालांकि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि एंबुलेंस की कमी नहीं थी. मरीज अपनी मर्जी से निजी वाहन से गए थे.

मारपीट के बाद हो गए थे घायल

पूरा मामला कोलारस थाना क्षेत्र के सरजापुर गांव का है. यहां बुधवार को गांव में ही रहने वाले दयालू जाटव (50) और उनके बेटे राजेश जाटव का दूसरे पक्ष से विवाद हो गया था. जिसके बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई. जिसमें पिता और पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए थे. घायल होने के बाद दोनों को कोलारस स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर्स ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया.

थाने में FIR के बाद बाइक पर निकले दोनों

मामला दलित समाज से जुड़ा होन के कारण भीम आर्मी के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए. इसके बाद बड़ी संख्या में कार्यकर्ता दोनों को लेकर थाने पहुंचे. इस दौरान थाने में काफी हंगामा भी हुआ. पुलिस ने मारपीट के मामले में राकेश चौबे, महेंद्र यादव, गोलू यादव समेत 5 लोगों पर नामजद एफआईआर दर्ज की. थानेदार का कहना है कि एफआईआर के बाद दोनों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया था.

CHMO बोले- एंबुलेंस की कमी नहीं, अपनी मर्जी से बाइक पर गए

वहीं पूरे मामले पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय ऋषेश्वर ने सफाई दी है. उन्होंने कहा कि इसमें स्वास्थ्य विभाग की किसी भी तरह कोई लापरवाही नहीं है. एंबुलेंस मौजूद थी. लेकिन घायल अपनी मर्जी से निजी वाहन से गए थे.

ये भी पढे़ं: रतलाम में ‘लुटेरी दुल्हन’ एक महीने बाद फरार, मैरिज ब्यूरो के जरिए करवाई शादी, आधी रात कैश-जेवर लेकर भागी

ज़रूर पढ़ें