Gwalior Gaurav Vistaar Samman: विस्तार न्यूज के मंच पर जुटेंगी राजनीतिक हस्तियां, ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत कई दिग्गज होंगे शामिल
ग्वालियर गौरव विस्तार सम्मान
Gwalior Gaurav Vistaar Samman: ग्वालियर-चंबल संभाग अपने सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत के लिए जाना जाता है. इस धरा ने हमेशा परंपरा और संस्कृति की अद्वितीय मिसाल पेश की है. यहां की मिट्टी और पानी में शूरवीरता की कहानी है. इन सारी खूबियों के साथ-साथ यहां इस क्षेत्र से निकले राजनेताओं ने देश की राजनीति पर अमिट छाप छोड़ी है. इनमें से कई राजनेता हैं जिनके उदाहरण पेश किए जाते हैं. चाहे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी हों या राजमाता विजया राजे सिंधिया. आज विस्तार न्यूज़ के मंच पर ग्वालियर-चंबल की राजनीतिक हस्तियां जुटने वाली हैं.
ग्वालियर गौरव विस्तार सम्मान
ग्वालियर के इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टूरिज्म एंड ट्रैवल मैनेजमेंट (IITTM) में रविवार (20 सितंबर) को ‘ग्वालियर गौरव विस्तार सम्मान’ आयोजित किया जाएगा. इस कार्यक्रम में राजनीति के क्षेत्र की कई बड़ी और नामचीन हस्तियां शामिल होने जा रही हैं. ये कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से शुरू होगा. अलग-अलग क्षेत्रों में अद्वितीय कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित भी किया जाएगा.
कौन-कौन शामिल होगा?
इस कार्यक्रम में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, बीजेपी उपाध्यक्ष लाल सिंह आर्य, पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट, कैबिनेट मंत्री नारायण सिंह कुशवाह, बीजेपी राष्ट्रीय मीडिया सहसंयोजक आशीष अग्रवाल और भिंड सांसद संध्या राय समेत कई जनप्रतिनिधि शामिल होंगे.