मुरैना में स्वतंत्रता दिवस पर भव्य आयोजन, कलेक्टर की अध्यक्षता में कृषि मंत्री ने किया ध्वजारोहण
स्वतंत्रता दिवस पर भव्य आयोजन
इनपुच-मनोज शर्मा
Morena News: मुरैना जिले में स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह देशभक्ति और गरिमामय माहौल के बीच मनाया गया. एस एफ परेड ग्राउंड पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप कृषि मंत्री एडल सिंह कंसाना ने ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली. इस अवसर पर कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ ,जिला पंचायत सीईओ और पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा सहित प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस जवान, कर्मचारी और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे.
सुबह 9 बजे हुई शुरुआत
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एस ए एफ परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह की शुरुआत सुबह 9 बजे हुई. इस बार कार्यक्रम की थीम ‘वंदे मातरम् के 150 वर्ष’ और ‘विकसित भारत 2047’ रखी गई. कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम् के गायन से हुई. इसके बाद मुख्य अतिथि कृषि मंत्री एडल सिंह कंसाना ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली.
मुख्यमंत्री के संदेश का प्रसारण
परेड में जिला पुलिस बल, जिला पुलिस महिला बल, होमगार्ड, रेडक्रॉस सहित विभिन्न टुकड़ियों ने हिस्सा लिया. मार्च पास्ट के दौरान जवानों ने अनुशासन और देशभक्ति का परिचय दिया. मुख्य अतिथि ने परेड कमांडरों से परिचय भी प्राप्त किया,ध्वजारोहण और परेड के बाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के संदेश का प्रसारण किया गया. लेकिन इस बार भोपाल से मुख्यमंत्री के संदेश को लाइव दिखाया गया. संदेश के बाद कृषि मंत्री ने जिलेवासियों को संबोधित किया, इसके साथी स्कूली छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी.
ये भी पढ़ें: रायपुर कमिश्नरेट का बढ़ेगा दायरा, शहर से लगे छह थाने शामिल करने का प्रस्ताव