Morena: छात्राओं ने लैब असिस्टेंट पर लगाए गंभीर आरोप, आपत्तिजनक तस्वीरें दिखाकर करता है परेशान, थाने पहुंचे परिजन

Morena News: छात्राओं का आरोप है कि प्रयोगशाला सहायक लैब में काम करने के बजाय छात्राओं के बीच बने क्लास रूम में अधिक समय बिताता था. आरोप है कि वह मोबाइल में महिलाओं की तस्वीरें दिखाकर छात्राओं से आपत्तिजनक बातें करता था.
Morena Schoolgirls level serious allegations against lab assistant

शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मुरैना

Morena News: (मनोज शर्मा की रिपोर्ट) मुरैना के शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में उस समय हड़कंप मच गया, जब डेढ़ दर्जन से अधिक छात्राओं ने स्कूल में पदस्थ प्रयोगशाला सहायक आशीष दोनेरिया के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए प्राचार्य को लिखित शिकायत सौंप दी. छात्राओं ने कथित आपत्तिजनक बातचीत और अश्लील हरकतों का आरोप लगाया है.

तीन महीने से छात्राएं हो रहीं परेशान

छात्राओं का आरोप है कि प्रयोगशाला सहायक लैब में काम करने के बजाय छात्राओं के बीच बने क्लास रूम में अधिक समय बिताता था. आरोप है कि वह मोबाइल में महिलाओं की तस्वीरें दिखाकर छात्राओं से आपत्तिजनक बातें करता था. छात्राओं के मुताबिक, वे करीब एक महीने से इस कथित व्यवहार से परेशान थीं.

शिकायत के बाद कार्रवाई नहीं, थाने पहुंचे परिजन

छात्राओं की शिकायत के बावजूद तत्काल कार्रवाई नहीं होने से नाराज परिजन गुरुवार को कोतवाली थाने पहुंच गए. परिजनों ने पुलिस से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की मांग की. वहीं, प्राचार्य राकेश कुमार शर्मा का कहना है कि छात्राएं परिजनों के साथ शिकायत लेकर आई थीं. उन्होंने दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर बातचीत से मामला सुलझाने का प्रयास किया, लेकिन छात्राएं और उनके परिजन सहमत नहीं हुए.

ये भी पढ़ें: Gwalior: नगर निगम ने मिनी ट्रक में भरकर हाई कोर्ट पहुंचाई फाइलें, 5 साल में बनी सड़कों का हिसाब तलब

प्राचार्य के अनुसार, वे स्वयं कार्रवाई करने की स्थिति में नहीं हैं और मामले से जिला शिक्षा अधिकारी को अवगत कराया जाएगा. अब बड़ा सवाल यह है कि छात्राओं की शिकायत पर शिक्षा विभाग और पुलिस क्या कार्रवाई करती है? फिलहाल मामले की निष्पक्ष जांच के बाद ही आरोपों की वास्तविकता सामने आएगी.

ज़रूर पढ़ें