Vistaar NEWS

NEET Re-Exam: परीक्षा केंद्रों पर कड़ा पहरा! अलर्ट मोड में पुलिस, कैमरों की निगरानी में मुरैना में होगा नीट एग्जाम

neet ug exam will be held in Morena amidst tight security

मुरैना: कड़ी सुरक्षा के बीच होगा नीट एग्जाम

NEET UG 2026 Re-Exam: (मुरैना से मनोज शर्मा की रिपोर्ट) राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर है. परीक्षा को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं.

कैमरों से होगी निगरानी

पॉलिटेक्निक महाविद्यालय स्थित परीक्षा केंद्र पर नीट प्रश्नपत्र कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पहुंचाया गया. प्रश्नपत्र को कैमरों की निगरानी में केंद्र के अंदर ले जाया गया, जबकि पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई गई.

बड़ी संख्या में पुलिसबल तैनात

सुबह 9 बजे से ही पुलिस प्रशासन परीक्षा केंद्रों पर सक्रिय हो गया. केंद्रों के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और अभ्यर्थियों की सघन जांच के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है. प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा लगातार सुरक्षा व्यवस्थाओं की निगरानी की जा रही है ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता या गड़बड़ी की संभावना न रहे.

अधिकारियों का क्या कहना है?

अधिकारियों का कहना है कि परीक्षा को पूरी पारदर्शिता और सुरक्षा के साथ संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं. परीक्षा केंद्रों के आसपास भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है.

ये भी पढ़ें: ‘CM हेल्पलाइन पर की शिकायतों को बंद कराने का दबाव बनाते हैं…’, पीड़ित ने TI पर धमकी देने के आरोप लगाए

एग्जाम दोपहर 2 बजे से शाम 5.15 बजे तक होगा. छात्र सेंटर्स के अंदर फूड नहीं ले जा सकेंगे. पारदर्शी बोतल में पानी ले जा सकेंगे. अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड की प्रिंट कॉपी, फोटो आईडी, दो पासपोर्ट साइज फोटो लाना जरूरी होगा.

Exit mobile version