‘CM हेल्पलाइन पर की शिकायतों को बंद कराने का दबाव बनाते हैं…’, पीड़ित ने TI पर धमकी देने के आरोप लगाए

Morena News: पीड़ित का कहना है कि शिकायत पर कोई कार्रवाई ना होने पर उन्होंने सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत कर दी. इसके बाद पुलिस द्वारा शिकायत वापस लेने और हेल्पलाइन बंद कराने के लिए दबाव बनाया गया.
morena businessman said ti pressuring complainant to withdraw which is filed via CM Helpline

मुरैना: सिटी कोतवाली थाना प्रभारी पर व्यापारी ने लगाए प्रताड़ित करने के आरोप

Morena News: (मनोज शर्मा की रिपोर्ट) शहर के जीवाजीगंज क्षेत्र निवासी व्यापारी श्रीकृष्ण अग्रवाल ने सिटी कोतवाली थाना प्रभारी अमित भदौरिया पर गंभीर आरोप लगाए हैं. व्यापारी का कहना है कि उनके यहां कुछ माह पहले लगातार चोरियां हुई थीं, जिसकी शिकायत लेकर वे कोतवाली पहुंचे थे, लेकिन उनकी फरियाद नहीं सुनी गई.

शिकायत वापस लेने के लिए दबाव बनाया जा रहा

पीड़ित का कहना है कि शिकायत पर कोई कार्रवाई ना होने पर उन्होंने सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत कर दी. इसके बाद पुलिस द्वारा शिकायत वापस लेने और हेल्पलाइन बंद कराने के लिए दबाव बनाया गया. व्यापारी का दावा है कि शिकायत वापस नहीं लेने पर उन्हें थाने में बंद करने तक की धमकी दी गई.

पीड़ित का इस मामले में क्या कहना है?

पीड़ित ने बताया कि मेरे यहां चोरी, मारपीट और एक गाड़ी से टक्कर मारी गई. इन सभी के संबंध में शिकायत की थी. मैं 5-6 महीने से शिकायत कर रहा हूं. इस संबंध में अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है और ना ही जांच कराई गई है. इससे उलट सिटी कोतवाली थाना प्रभारी अमित भदौरिया ने मेरे और मेरी पत्नी के खिलाफ एसडीएम न्यायालय में शिकायत की है. झूठा फरियादी बनकर इस्तगासा (कानूनी शिकायत) लगाया गया है.

ये भी पढ़ें: International Yoga Day: जबलपुर में हुआ राज्य स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया योगाभ्यास

उन्होंने आगे बताया कि सीएम हेल्पलाइन में शिकायत की हैं वो बंद कराइए. पीड़ित ने दावा किया थाना प्रभारी ने मेरा नंबर सीएम हेल्पलाइन के लिए ब्लॉक करा दिया है. इसके साथ ही इन्होंने थाने से ही मेरी शिकायतों को बंद करा रहे हैं. मैंने पुलिस अधीक्षक, डीआईजी और आईजी स्तर तक लिखित रूप से कर चुके हैं, लेकिन अब तक कोई राहत नहीं मिली है.

ज़रूर पढ़ें