प‍िछोर होगा MP का 56वां जिला, CM मोहन यादव ने किया ऐलान

Pichhore 56th District MP: सीएम मोहन यादव ने पिछोर को नया जिला बनाने का ऐलान किया है. पिछोर जिला बनने के बाद मध्‍य प्रदेश में जिलों की संख्‍या 55 से बढ़कर 56 हो जाएगी.
CM Mohan Yadav

सीएम मोहन यादव

CM Mohan Yadav Big Announcement: मध्‍य प्रदेश में अब जिलों की संख्‍या बढ़ने वाली है. सीएम मोहन यादव ने शुक्रवार को शिवपुरी के अंतर्गत आने वाले पिछोर को नया जिला बनाने का ऐलान किया है. पिछोर में आयोजित कार्यक्रम में सीएम ने प्रदेश की लाडली बहना योजना की 42वीं किस्‍त जारी की है. सीएम यादव ने सिंगल क्ल‍िक के माध्‍यम से बहनों के खाते में योजना की राशि ट्रांसफर की है.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम मोहन यादव ने पिछोर को नया जिला बनाने का ऐलान किया है. पिछोर जिला बनने के बाद मध्‍य प्रदेश में जिलों की संख्‍या 55 से बढ़कर 56 हो जाएगी. इस हिसाब से पिछोर प्रदेश का 56वां जिला बनेगा. सरकार ने इससे पहले भी मैहर, मऊगंज, निवाड़ी और पांढुर्ना को नए जिले के रूप में विकसित किया है.

▶ Vistaar News YouTube

परिसीमन आयोग का होगा गठन

पिछोर के छत्रसाल स्‍टेडियम में होने वाले इस कार्यक्रम में स्‍थानीय लोगों ने पिछोर को जिला बनाने की मांग की. इस मांग पर सीएम मोहन यादव ने कहा कि परिसीमन आयोग का गठन किया जाएगा और वे खुद इस आयोग में पिछोर को जिला बनाने की अनुशंसा करेंगे. सीएम मोहन यादव की इस घोषणा के बाद स्‍थानीय लोगों में एक नई उम्मीद दिखाई दी है.

स्‍वसहायता समूहों को भी ट्रांसफर किए पैसे

कार्यक्रम में मुख्‍यमंत्री मोहन यादव ने शिवपुरी जिले के लिए 221 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया है. इसके साथ ही आजीव‍िका मिशन के तहत स्‍वसहायता समूहों को सिंगल क्लिक के जारिए नगद साख सीमा की राशि भी वितरित की है.

वहीं सीएम मोहन यादव ने लाडली बहना योजना की 42वीं किस्‍त का पैसा भी योजना की पात्र महिलाओं के खाते में ट्रांसफर किया है. इस योजना के तहत अक्टूबर महीने में महिलाओं के खातों में 67,230 करोड़ 96 लाख रुपये ट्रांसफर किए जा चुके हैं, वहीं अब 42वीं किस्‍त के बाद ये राशि करीब 69,050 करोड़ रुपये हो गई है.

पिछोर की मिली सौगात

पिछोर में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में सीएम मोहन यादव ने क्षेत्र के विकास को नई गति देते हुए पिछोर में सांदीपनि विद्यालय, रेडी चौराहे पर पुलिस चौकी का निर्माण, खनियाधाना में सर्वसुविधायुक्त स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, पिछोर में कासना नाले पर पुल निर्माण, मोतीसागर तालाब के सौंदर्यीकरण और बामोर कलां में महाविद्यालय की स्थापना समेत कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की है.

ज़रूर पढ़ें