MP News: सागर में मिशनरी स्कूल में हिंदू बच्चों से मारपीट, छात्र के शरीर पर पड़े निशान
मिशनरी स्कूल में हिंदू छात्र की बुरी तरह पिटाई.
MP News: मध्य प्रदेश के सागर में मिशनरी स्कूल में टीचर के हिंदू छात्र को बुरी तरह पीटने का मामला सामने आया है. मिशनरी स्कूल में बच्चों पर इतना अत्याचार होता है कि कुछ बच्चे और उनके अभिभावक इसलिए शिकायत नहीं करते कि कहीं उनके बच्चे का भविष्य ना खराब हो जाए. सिर्फ होमवर्क कॉपी ना लाने पर टीचर ने स्केल से हिंदू छात्र को बुरी तरह पीटा. छात्र के हाथ और जांघ पर निशान पड़ गए हैं
पहले भी छात्रों को बुरी तरह पीटने का आरोप
सागर जिले के रहली से एक रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक 14 वर्षीय बालक ने होमवर्क कॉपी नहीं दिखाई तो टीचर ने उसे इतना मारा कि उसके शरीर पर निशान नजर आने लगे. यह पहला मामला नहीं है जब किसी मिशनरी स्कूलों के टीचर द्वारा किसी बच्चे के साथ मारपीट की गई हो. मिशनरी स्कूल में इसके पहले भी टीचरों पर छात्रों को पीटने के आरोप लगे हैं.
DEO बोले- जांच के बाद कार्रवाई करेंगे
सागर जिले के रहली में क्राइस्ट कान्वेंट मिशनरी स्कूल मैं नौवीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र अभिजीत ठाकुर के क्लास में जब टीचर शैलेंद्र चढ़ार पहुंचे तो उन्होंने बच्चों से कहा कि अपना होमवर्क चेक करोओ. लेकिन जब अभिजीत अपनी कॉपी नहीं दिखा पाया तो टीचर शैलेंद्र चढ़ार को इतना गुस्सा आया कि उन्होंने बच्चों के साथ बेरहमी से मारपीट कर दी. जिसके बाद बच्चे ने घर पहुंच कर सारी घटना की जानकारी अपने परिवार को दी. परिवार वाले उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चेकअप कराने के लिए पहुंचे. चेकअप के दौरान डॉक्टर ने पुलिस को सूचना दी और टीचर के खिलाफ थाने में मामला दर्ज करने की बात कही. वहीं इस मामले में जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद जैन का कहना है कि, मैंने निर्देशित कर दिया है कल जांच के लिए टीम स्कूल पहुंचेगी. जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी.
ये भी पढे़ं: Bhopal News: विस्तार न्यूज की खबर का बड़ा असर, छात्रों को मिला नया स्कूल का भवन