Vistaar NEWS

MP News: बिजली विभाग की लापरवाही से परेशान ग्रामीणों ने खुद जुटाया चंदा, लगवाए तीन बिजली पोल और तार

Villagers in Dindori installed electricity poles and wires.

डि‍ंड़ोरी में ग्रामीणों ने लगवाए बिजली पोल तार

रिपोर्ट – मनोज शर्मा

MP News: मुरैना जिले के जनपद पंचायत जौरा की ग्राम पंचायत कुम्हेरी में बिजली संकट से परेशान ग्रामीणों ने आखिरकार खुद ही मोर्चा संभाल लिया. आंधी-तूफान में टूटी बिजली लाइन और विभागीय लापरवाही से नाराज ग्रामीणों ने चंदा एकत्रित कर गांव में तीन नए बिजली पोल और करीब 800 मीटर तार लगवाकर बिजली व्यवस्था बहाल कराई.

तूफान और चोरी से ठप हुई बिजली व्यवस्था

जानकारी के अनुसार, हाल ही में आए तेज तूफान के कारण गांव की 33 केवी लाइन टूट गई थी. इसके साथ ही करीब 200 मीटर लंबे बिजली तार अज्ञात चोर काटकर ले गए थे. वहीं, बिजली सब-स्टेशन रोड से कुम्हेरी आबादी क्षेत्र तक के करीब 600 मीटर तार भी चोरी हो गए थे. घटना के बाद गांव के तीन बिजली पोल भी क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे पूरे गांव की बिजली व्यवस्था पूरी तरह ठप पड़ गई.

छह दिन अंधेरे में डूबा रहा गांव

करीब 12 हजार की आबादी वाला कुम्हेरी गांव पिछले छह दिनों से अंधेरे में डूबा रहा. बिजली बंद होने से गांव में पेयजल संकट भी गहरा गया और लोगों को दैनिक कार्यों में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा. ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई.

ग्रामीणों ने खुद संभाला मोर्चा

विभाग की उदासीनता से नाराज ग्रामीणों ने स्वयं चंदा एकत्रित कर बिजली पोल और तार खरीदने का निर्णय लिया. इसके बाद निजी स्तर पर लाइन डलवाकर गांव की बिजली व्यवस्था बहाल कराई गई. ग्रामीण हरिश्चंद्र शर्मा, गिर्राज शर्मा, जंगीश शर्मा, परशुराम शर्मा और महेश शर्मा ने बताया कि यदि समय रहते विभाग कार्रवाई करता, तो गांव को इतने दिनों तक अंधेरे और पानी के संकट से नहीं जूझना पड़ता.

ये भी पढे़ं- ‘हमें तो अपनों ने लूटा, गैरों में कहां दम था…’, 60 साल के बुजुर्ग ने कराया अपना मृत्यु भोज; 7 हजार लोगों को खिलाया

Exit mobile version