छात्रों की गूंज: राहुल गांधी के स्वागत में पहुंचे कांग्रेस नेता की कटी जेब, एयरपोर्ट से उड़ाए 8 हजार रुपये

Indore: 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के तहत युवाओं को संबोधित करने राहुल गांधी आज 19 सितंबर को इंदौर पहुंचे हैं. इसी दौरान एयरपोर्ट पर उनके स्वागत के लिए पहुंचे कांग्रेस नेता की जेब कट गई.
Rahul Gandhi

राहुल गांधी का स्वागत करते कांग्रेस नेता

Chhatron Ki Goonj: इंदौर में राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम का आयोजन हुआ. आज यानी 19 सिंतबर को राहुल गांधी दोपहर 2:00 से 2:30 बजे इंदौर एयरपोर्ट पहुंचे थे. यहां उनके स्वागत के लिए तमाम कांग्रेस नेता पहले से ही मौजूद थे. इन्हीं में एक कांग्रेस नेता सोहराब पटेल भी राहुल गांधी का स्वागत करने पहुंचे थे लेकिन जानकारी के मुताबिक यहीं पर उनकी जेब कट गई. उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है.

एरोड्रम थाने दर्ज कराई शिकायत

दरअसल कांग्रेस नेता सोहराब पटेल इंदौर एयरपोर्ट पर राहुल गांधी का स्वागत करने पहुंचे थे. उन्होंने बताया कि उनके पर्स में करीब आठ हजार रुपये रखे थे. पटेल ने एरोड्रम थाने में जेब कटने की रिपोर्ट दर्ज कराई है.

इंदौर में आयोजित कार्यक्रम ‘छात्रों की गूंज’ में राहुल गांधी ने कहा कि हर शहर में कार्यक्रम के दौरान छात्रों से जुड़े मुद्दों और उनके भविष्य को लेकर सवाल उठाए जाते हैं. इनमें पेपर लीक, संस्थागत विफलता, इंफ्रास्ट्रक्चर की कमी, शिक्षा की बढ़ती लागत और निजीकरण जैसे विषय शामिल हैं.

छात्रों से जुड़े मुद्दे उठाए जाते हैं-राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा कि हर शहर में कार्यक्रम के दौरान छात्रों से जुड़े मुद्दों और उनके भविष्य को लेकर सवाल उठाए जाते हैं. इनमें पेपर लीक, संस्थागत विफलता, इंफ्रास्ट्रक्चर की कमी, शिक्षा की बढ़ती लागत और निजीकरण जैसे विषय शामिल हैं.

राहुल गांधी ने इंदौर में पहले और देश के 5वें ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को संबोधित किया. उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि स‍िस्‍टम को पूरी तरह से पीएम मोदी चलाते हैं. वहीं छात्रों को मारने का काम, पैलेट गन मारने का काम अम‍ित शाह करते हैं. राहुल ने कहा कि स‍िस्‍टम ने हर जगह अपना आदमी बैठा रखा है. वही पूरा सब काम देख रहे हैं.

ये भी पढ़ें: LIVE: सिस्टम बनाम स्टूडेंट्स में राहुल गांधी से युवा बोले- हम सिस्टम से हार गए

ज़रूर पढ़ें