MP News: धार के शासकीय स्‍कूल में लापरवाही! बारिश से भीगी बच्‍चों की किताबें, धूप में सुखाने को हुए मजबूर

MP News: धार जिले के तिरला ब्लॉक के ग्राम सूरजपुरा में शासकीय प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों की गंभीर लापरवाही सामने आई हैं.
Children drying books

किताबें सुखाते बच्‍चें

रिपोर्ट – जफर अली

MP News: धार जिले के तिरला ब्लॉक के ग्राम सूरजपुरा में शासकीय प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों की गंभीर लापरवाही सामने आई हैं. स्कूल का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा हैं, जिसने शासकीय स्कूलों के जिम्मेदारों और अधिकारियों पर सवालियां निशान खड़े कर दिए हैं, दरअसल ग्राम सूरजपुरा के शासकीय प्राथमिक विद्यालय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं.

वीडियो वायरल होने पर उजागर हुई लापरवाही

उक्त वीडियो में स्कूल के सामने ही स्कूली छोटे-छोटे बच्चे इन गिली किताबों को धूप में सुखाते दिखाई दे रहे हैं, वही पूरे मामले में स्कूल के शिक्षको की लापरवाही तो उजागर की ही है साथ ही जनजातीय कार्य विभाग और शिक्षा विभाग के अधिकारियों पर भी सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं.

बहरहाल आदिवासी और ग्रामीण अंचलों में इस प्रकार के नजारे आम बात है लेकिन जिला प्रशासन के आला अधिकारी भी इस ओर ध्यान देने को तैयार नहीं, यदि स्कूलों की सही तरीके से मॉनिटरिंग की जाए तो इस प्रकार के मामले कम हो सकते हैं. फिलहाल ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा हैं जो जिम्मेदारों की गंभीर लापरवाही को उजागर करता हैं.

बारिश का पानी स्‍कूल की बिल्‍डिंग में पहुंचा

बारिश के दौरान स्‍कूल परिसर में पानी पहुंच गया. साथ ही स्‍कूल की बिल्डिंग से भी पानी गिरने लगा. इसके बाद छात्र-छात्राओं की किताबें भीग गई. भीगी हुई किताबों को सुखाने के लिए बच्‍चों को धूप में रखना पड़ा. पढ़ाई के लिए स्‍कूल पहुंचे बच्‍चों का किताबें खुखाने वाला ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

वीडियो सामने आने के बाद से ही शिक्षा विभाग और स्‍कूल प्रशासन की लापरवाही सबके सामने आ गई. जिला मुख्‍यालय से कुछ ही दूरी पर बने इस स्‍कूल में बच्‍चों की किताबे सुरक्षित नहीं होने पर ग्रामीणों ने इस पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं.

ये भी पढे़ं- Rewa: नहर ने रास्ता रोका तो बीमार बच्चे को पोटली में बांधा, 3KM चलकर ग्रामीणों ने अस्पताल पहुंचाया

ज़रूर पढ़ें