‘PM ने दी 30000 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात’, CM मोहन यादव बोले- पीएम मित्रा पार्क से 3 लाख को मिलेगा रोजगार

CM Mohan Yadav Exclusive: सीएम मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्य की योजनाओं की तारीफ करते हैं. योजनाओं के लगातार प्रोत्साहित करते हैं बल्कि सभी प्रकार से आश्रय प्रदान करते हैं.
dhar cm mohan yadav interview

सीएम मोहन यादव

CM Mohan Yadav Exclusive: मध्य प्रदेश के धार जिले के डही में भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती के अवसर पर ‘जनजातीय गौरव दिवस’ का कार्यक्रम आयोजित किया गया. सीएम मोहन यादव ने विस्तार न्यूज से बात की. कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्य की योजनाओं की तारीफ करते हैं. योजनाओं को लगातार प्रोत्साहित करते हैं बल्कि सभी प्रकार से आश्रय प्रदान करते हैं.

‘3 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा’

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि बीजेपी के लिए आदिवासी अंचलों की विकास प्राथमिकता है. हमने आदिवासी नायकों विभिन्न योजनाओं से जोड़कर अमर करने का काम किया है. इसी क्रम में डही में विशाल सिंचाई परियोजना का लोकार्पण भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर किया गया है. इससे एक लाख भूमि क्षेत्र में सिंचाई का रकबा बढ़ेगा.

उन्होंने आगे कहा कि धार से लेकर आलीराजपुर तक परियोजना का निर्माण किया गया है जिसकी लंबाई लगभग 58 किमी है. इसमें पौने 1400 करोड़ की लागत आई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यक्रम में वर्चुअली जुड़कर विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण किया है. मध्य प्रदेश को भी 30 हजार करोड़ की परियोजनाओं का लाभ मिला है. साथ ही प्रदेश की तारीफ की है. धार में रेल और हाईवे का निर्माण किया जा रहा है. पीएम मित्रा पार्क स्थापित किया गया है. इससे 3 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा. इसके साथ ही 6 लाख कपास उत्पादक किसानों को उपज का सही दाम मिलेगा. हम ये प्रयास कर रहे हैं.

‘जनजातियों के लिए सरकार काम कर रही है’

जनजातियों के विकासात्मक कार्यों को लेकर सीएम ने कहा कि धार के इस कार्यक्रम में राज्यपाल मंगूभाई पटेल और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल शामिल हुए. बीजेपी भगवान बिरसा मुंडा की जयंती उत्सव को 7 दिनों तक मनाएगी. मध्य प्रदेश 43 जनजातियां है जिनके लिए राज्य सरकार काम कर रही है.

इस आयोजन में राज्यपाल मंगूभाई पटेल, सीएम मोहन यादव, कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान, महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर समेत कई जनप्रतिनिधि शामिल हुए. इस कार्यक्रम में 57 से ज्यादा का लोकार्पण और भूमिपूजन किया गया.

📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें