Indore News: इंदौर में 70 साल के मंदिर संचालक को 31 बार डंडे से पीटा, हुई मौत, आरोपी गिरफ्तार

Indore News: इंदौर में 70 साल के मंदिर संचालक की चौकीदार ने डंडों से पीटकर हत्या कर दी. बुजुर्ग पर 31 बार हमला किया गया. घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
indore 70-year-old temple caretaker beaten 31 times with stick after die

मंदिर संचालक की पीट-पीटकर हत्या

Indore News: मध्य प्रदेश के इंदौर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. अन्नपूर्णा क्षेत्र में स्थित 150 साल मंदिर के संचालक कैलाश मोदी की डंडे पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मंदिर के चौकीदार मुकेश शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है.

बुजुर्ग को 31 बार डंडों से पीटा

मामला मंगलवार (16 जून) का बताया जा रहा है. मंदिर का चौकीदार मुकेश शर्मा शराब पीने का आदी था. सुबह करीब 5.30 बजे संचालक जब मंदिर पहुंचे तो उनका विवाद हो गया. इसके बाद चौकीदार ने 70 साल के बुजुर्ग पर डंडों से हमला कर दिया. हमले से बचने के लिए बुजुर्ग गुरुद्वारे में पहुंच गए. वहां भी आरोपी ने उन पर ताबड़तोड़ 31 बार हमला किया.

पहले चौकीदार ने मंदिर में डंडे से हमला किया. इसके बाद रास्ते पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा. बुजुर्ग ने खुद को बचाने के लिए गुरुद्वारा का गेट लगा लिया लेकिन आरोपी ने उसे खोलकर फिर पीटना शुरू कर दिया. पहले संचालक के पैरों में कई बार हमला किया. इसके बाद सिर पर डंडे से जमकर प्रहार किया. इससे बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई. इससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई.

ये भी पढ़ें: Indore News: साइबर अपराध पर लगेगी लगाम, महू में खुलेगा MP का पहला साइबर सिक्योरिटी रिसर्च सेंटर, सीएम मोहन यादव ने किया ऐलान

सीसीटीवी में पूरी घटना रिकॉर्ड हुई

बुजुर्ग मंदिर संचालक के साथ मारपीट की पूरी घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई है. सामने आए वीडियो में साफ-साफ देखा जा सकता है कि कैसे चौकीदार डंडे से हमला कर रहा है. पुलिस ने चौकीदार को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ की जा रही है. सीसीटीवी के आधार साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं. इसके साथ ही अन्य पहलुओं पर विचार किया जा रहा है.

ज़रूर पढ़ें