Indore: 2026 में पहली बार खुली खजराना गणेश मंदिर की दानपेटियां, पांच दिन चलेगी चढ़ावे की गिनती
खजराना गणेश मंदिर
Indore: इंदौर के प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर की दानपेटियां साल 2026 में पहली बार खोली गई हैं. इन दानपेटियों को खोलने के बाद मंदिर समिति द्वारा मंदिर में प्राप्त हुए चढ़ावे की गिनती की जा रही है. अब तक 72 लाख रुपये की गिनती पूरी हो चुकी है. इंदौर के खजराना गणेश मंदिर से देश-विदेश से पूरी साल लोग दर्शन करने आते है. इसलिए यहां पर एक साल में करोड़ों रुपये का चढ़ावा चढ़ाया जाता है.
दानपेटियों से निकल रहे 2000 और 500 को नोट
हर साल लगभग इसी समय पर मंदिर के दानपेटियों को खोलकर चढ़ावे की गिनती की जाती है. पिछली बार की बात करें तो मंदिर समित को पिछले साल 1 करोड़ 35 लाख का चढ़ावा प्राप्त हुआ था. मंदिर समिति का अनुमान है कि इस बार डेढ़ करोड़ रुपये से ऊपर का चढ़ावा प्राप्त होगा. हालांकि सबसे ज्यादा चौकाने वाली बात ये है कि अभी भी मंदिर की दानपेटियों में पुराने चलन से बाहर हो चुके 2000 हजार और 500 रुपये के नोट निकल रहे हैं.
41 दानपेटियों में से 25 खुली
खजराना गणेश मंदिर में 41 दानपेटियां हैं, जिनमें से 25 से ज्यादा दानपेटियां खोली जा चुकी है. मंदिर समिति का कहना है कि आने वाले पाँच दिनों में चढ़ावे की गिनती पूरी हो जाएगी. मंदिर में प्राप्त हुए चढ़ावे की गिनती पूरी सुरक्षा और देखरेख के बीच की जा रही है ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी न होने पाए. जहां पर दानपेटियों से निकले चढ़ावे की गिनती की जा रही है वहां पर 5 सीटीटीवी कैमरे, चार गार्ड्स तैनात किए गए हैं. चढ़ावे की गिनती की पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी की जा रही है.
ये भी पढ़ें: गांजे के नशे में उड़ा रहा था एयर इंडिया की फ्लाइट! टर्बुलेंस में कई यात्री हुए थे घायल