Indore: इंदौर में निजी कॉलेज की प्रोफेसर ने किया सुसाइड, मामले की जांच में जुटी पुलिस
असिस्टेंट प्रोफसर दिव्या सोनी
मध्य प्रदेश के इंदौर से एक हैरान कर देने वाला सामने आया है. यहां पर एक निजी कॉलेज की महिला असिस्टेंट प्रोफसर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. बताया जा रहा है कि उनकी रूम पार्टनर बाहर गई हुई थी. मंगलवार देर शाम जब वह लौटी तो काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस जब मौके पर पहुंची तो कमरे के भीतर का नजारा देखकर हैरान रह गई.
तुकोगंज पुलिस ने जांच की शुरू
तुकोगंज पुलिस के मुताबिक, रूपायन अपार्टमेंट के फ्लैट में अपनी महिला दोस्त के साथ रहने वाली दिव्या (32) पुत्री दिलीप सोनी ने फांसी लगाकर जान दे दी. दिव्या इंदौर के विक्रांत कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर थीं वो इस फ्लैट में करीब 2 साल से रह रही थी. पुलिस को घटना स्थल से कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है. दिव्या की उम्र 32 वर्ष बताई जा रही है और मूल रूप से छतरपुर की रहने वाली थीं.
पुलिस ने इस घटना के बारे में परिजनों को जानकारी देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है.
सड़क हादसे में घायल हुए व्यक्ति की मौत
दूसरी तरफ इंदौर के खुड़ैल इलाके में हुए सड़क हादसे में घायल हुए निजी बैंक कर्मचारी की उपचार के दौरान मौत का मामला सामने आया है. 24 जून को गौरव सिंह (40) पुत्र विजय बहादुर सिंह निवासी नंदानगर बाइक से देवगुराड़िया की ओर जा रहे थे. इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मारी थी. इसमें गौरव गंभीर रूप से घायल हो गए थे. जानकारी के मुताबिक मंगलवार रात को उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई है.
ये भी पढ़ें: गांजे के नशे में उड़ा रहा था एयर इंडिया की फ्लाइट! टर्बुलेंस में कई यात्री हुए थे घायल