Vistaar NEWS

‘दादा ने मेरे साथ गलत किया…’, इंदौर में पोती ने क्रिकेट बैट से की 75 साल के दादा की हत्या, जानें क्या है मामला

symbolic image

सांकेतिक तस्वीर

Girl Murders Grandfather With Bat: मध्य प्रदेश के इंदौर से सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक पोती ने अपने 75 साल के दादा की क्रिकेट बैट से पीट-पीटकर हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी युवती को गिरफ्तार कर लिया है. मामले में पूछताछ की जा रही है. इस घटना के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है.

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, ये पूरा मामला शनिवार (3 अक्टूबर 2026) का बताया जा रहा है. आरोपी युवती (20 साल) अपने माता-पिता के साथ महालक्ष्मी नगर में रहती है. जानकारी के मुताबिक शनिवार को उसके माता-पिता के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ. इससे परेशान होकर वह बुलेट लेकर एरोड्रम स्थित दादा के घर पहुंची. ये वाकया देर रात 3 बजे का बताया जा रहा है. यहां किसी बात को लेकर विवाद हो गया. इसके बाद युवती ने क्रिकेट बैट से अपने दादा पर ताबड़तोड़ 7 बार हमला कर दिया.

क्रिकेट बैट के वार से दादा बुरी तरह घायल हो गए. सिर पर भी गंभीर चोट आई. परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया. जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. आरोपी पोती को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस आगे की जांच कर रही है.

‘मेरे साथ गलत हरकत की’

युवती जब देर रात अपने माता-पिता के घर पहुंची तो उन्होंने पूछा कि इतनी देरी से रात में घर लौटती हो, तुम्हारे साथ कुछ गलत न हो जाए. धीरे-धीरे ये मामला कहासुनी से विवाद में बदल गया. उसने कहा कि जब दादा ने मेरे साथ गलत किया था, तब आप लोग चुप क्यों थे? पुलिस पूछताछ में भी आरोपी पोती ने दादा के गलत काम के बारे में बताया. युवती के दादा SAF से रिटायर थे और बेटे-बहू से अलग रहते थे.

ये भी पढ़ें: ‘हमसे 3-4 दिनों के 14 लाख वसूले’, मैदान को लेकर कांग्रेस का IDA पर तंज, दावा – पटाखा व्यापारियों का करोड़ों बकाया

बचपन में सब साथ रहते थे

युवती बचपन में अपने दादा-दादी के साथ रहती थी. माता-पिता भी साथ ही रहते थे. उसका आरोप है कि जब वह छोटी थी तो दादा उसे गलत नजरों से देखते थे. इसके साथ ही उसके साथ गलत हरकत की गई.

Exit mobile version