सिवनी धमकी कांड मामले में CM मोहन यादव का बड़ा एक्शन, ASP समेत 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड

Seoni Couple Threatening Case: सिवनी धमकी कांड मामले में सीएम मोहन यादव ने बड़ा एक्शन लिया है. ASP, एसडीओपी समेत 6 पुलिसकर्मी को सस्पेंड कर दिया है.
CM Mohan Yadav takes major action in the Seoni threat case

सिवनी धमकी कांड मामले में CM मोहन यादव का बड़ा एक्शन

Seoni Couple Threatening Case: सिवनी धमकी कांड मामले में सीएम मोहन यादव ने बड़ा एक्शन लिया है. ASP, एसडीओपी समेत 6 पुलिसकर्मी को सस्पेंड कर दिया है. पुलिस अधिकारियों पर गांजा रखकर फर्जी मामले में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगा था. इसके बाद सभी को निलंबित कर दिया है. मुख्‍यमंत्री मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्‍लेटफार्म एक्स पर इस कार्रवाई की जानकारी शेयर की है. डीजीपी कैलाश मकवाना ने पहले ही एएसपी दीपक मिश्रा और एसडीओपी के निलंबन का प्रस्‍ताव सरकार के भेजा था.

विधायक ने सीएम को पत्र लिखकर की थी कार्रवाई की मांग

सोशल मीडिया पर पुलिसकर्मियों का वीडियो वायरल होने के बाद स‍िवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन ने मुख्‍यमंत्री मोहन यादव को पत्र लिखकर एएसपी दीपक मिश्रा के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की थी. विधायक ने कहा था कि पुलिस का व्‍यवहार संवेदनशील होना चाहिए और अपराध करने वालों पर सख्‍त कार्रवाई करना पुलिस का मुख्‍य कार्य होना चाहिए.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

मध्‍य प्रदेश के सिवनी जिले के बाबरिया रोड पर स्थित होटल सिद्धार्थ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा था. इस वीडियाे में एडिशनल पुलिस अधीक्षक (ASP) दीपक मिश्रा, टीआई सतीश तिवारी, और अन्‍य पुलिसकर्मी होटल में पहुंंचे थे. इसी दौरान वहां मौजूद एक कपल को एसपी दीपक मिश्रा ने धमकाते हुए कहा कि इनके माता-पिता को फोन लगाकर यहां बुलाओ और दोनों की शादी करा दो. जब कपल इस बात से इनकार करते हैं तो एएसपी उनको धमकाते हुए कहते हैं कि इनके बैग में गांजा रख दो और केज दर्ज करके इस होटल को भी सील कर दो.

वहीं इस मामले में होटल मालिक संजू सनोडिया ने भी आरोप लगाया है कि टीआई सतीश तिवारी और एसडीओपी पैसों की मांग करते हैं. मैंने पुलिस अधिकारियों को एक बार 10-10 हजार रुपये के लिफाफे भी दिए हैं. इसके साथ ही टीआई सतीश तिवारी कम पैसे मिलने और अब ज्यादा पैसे देने की बात करते हैं. संजू का कहना है कि उन्‍होंने यश मेश्राम को होटल किराए पर दिया है पुलिसकर्मी उसे भी परेशान करते हैं.

ज़रूर पढ़ें