Indore SI Viral Video: होटल में रंगरेलियां मना रहे थे एसआई साहब! पत्नी ने दूसरी युवती के साथ देख काटा बवाल

इंदौर के एक होटल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो में एक महिला खुद को BSF सब-इंस्पेक्टर की पत्नी बताते हुए पति पर दूसरी महिला के साथ होटल में होने का आरोप लगा रही है. सोशल मीडिया पर अधिकारी की पहचान आकाश कुमार निरंजन के रूप में बताई जा रही है, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है.
indore si viral video

indore si viral video

Indore SI Viral Video: इंदौर: मध्यप्रदेश के इंदौर से बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल, शहर के एक होटल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर इस समय तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में एक महिला खुद को BSF सब-इंस्पेक्टर की पत्नी बताते हुए अपने पति पर एक दूसरी महिला के साथ होटल में होने का आरोप लगा रही है.

सोशल मीडिया पर चर्चा तेज

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई है. सोशल मीडिया पर किए जा रहे दावों के मुताबिक अधिकारी की पहचान आकाश कुमार निरंजन के रूप में बताई जा रही है. महिला ने पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद और कोर्ट केस चलने की भी बात कही है. हालांकि यह सिर्फ सोशल मीडिया पर किए जा रहे दावे हैं.

पुलिस की ओर से आधिकारिक बयान नहीं

वीडियो की सत्यता और महिला के आरोपों की अभी तक स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो पाई है. होटल का नाम, घटना की तारीख और पूरे मामले की आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है. मामले में पुलिस और BSF विभाग की ओर से आधिकारिक जांच और बयान आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी.

ये भी पढ़ें:जब जितेंद्र मिश्रा ने PM मोदी से पूछा- क्या मैं आपकी कार में चल सकता हूं सर? मिला था ये जवाब

ज़रूर पढ़ें