Indore: दिव्यांग छात्र-छात्राओं से खाने के पैसे मांगने का आरोप, ITI गेस्ट फैकल्टी के खिलाफ FIR दर्ज

Indore: इंदौर में ITI की एक गेस्ट फैकल्टी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. आरोप है कि ये महिला गेस्ट फैकल्टी छात्रों को खाना देने के लिए उनसे पैसे लेती थी. आइए जातने है पूरा मामला.
Indore

ITI गेस्ट फैकल्टी इंद्रा जाटव

Indore: इंदौर में ITI की एक गेस्ट फैकल्टी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. कोर्ट के द्वारा महिला गेस्ट फैकल्टी पर एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया गया था. मामला इंदौर के हीरा नगर थाना क्षेत्र का है. महिला फैकल्टी पर शासन द्वारा दिव्यांग छात्र-छात्राओं को दिए जाने वाले निशुल्क भोजन के बदले उनसे हर महीने 2 से 3 हजार रुपए लेने का आरोप है.

अंजू कोहली ने की थी शिकायत

फरियादी अंजू कोहली की शिकायत और अदालत के निर्देश के बाद पुलिस ने आरोपी इंद्रा जाटव (पति अनिल जाटव, निवासी राजीव आवास विहार) के खिलाफ आपराधिक विश्वासघात की धाराओं में केस दर्ज किया है. इस बारे में हीरा नगर थाना प्रभारी टीआई सुशील पटेल ने बताया कि आरोपी इंद्रा यहां गेस्ट फैकल्टी के रूप में कार्यरत थी.

मेस बंद रहने का फायदा

शनिवार और रविवार को मेस बंद रहने का फायदा उठाकर वह भोजन देने के नाम पर छात्र-छात्राओं से 500 और 700 रुपये तक लेती थी. इस मामले में एक दिव्यांग छात्रा ने वकील के माध्यम से कोर्ट में याचिका दायर की थी. इसी याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने गेस्ट फैकल्टी पर एफआईआर करने के आदेश दिए हैं.

जांच में जुटी पुलिस

थाना प्रभारी ने बताया कि फिलहाल आरोपी महिला गेस्ट फैकल्टी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. पुलिस इस मामले की जांच पड़ताल कर रही है.

ये भी पढ़ें:‘शुद्धिकरण मामले में पार्टी ने मुझे अकेला छोड़ा…’, CWC बैठक में मल्लिकार्जुन खड़गे ने जताई नाराजगी

ज़रूर पढ़ें