Vistaar NEWS

Indore Metro का सफर दिल्ली-लखनऊ से भी महंगा! 18 जून से रेडिसन स्क्वायर तक कर सकेंगे यात्रा, जानें कितना होगा किराया

indore-metro-fare-expensive-than-delhi-lucknow-metro

Indore metro

Indore Metro Costlier Delhi Lucknow: इंदौर मेट्रो के एक साल पूरे हो चुके हैं. वर्तमान में मेट्रो ट्रेन अहिल्याबाई होलकर टर्मिनल से वीरांगना झलकारी बाई स्टेशन तक चलती है. 6 किमी के इस ट्रैक में 5 स्टेशन हैं. अब ये सफर रेडिसन चौराहे तक होने वाला है जो कि 17 किमी लंबा है. ये रूट 18 जून से आम नागरिकों के लिए खुल जाएगा. इसमें कुल 15 स्टेशन हैं.

दिल्ली-लखनऊ से महंगा किराया

गांधी नगर स्टेशन से रेडिसन स्क्वॉयर तक जाने के लिए यात्रियों को 80 रुपये खर्च करने होंगे. किराये की ये राशि दिल्ली और लखनऊ से अधिक है. इतने लंबे रूट के लिए लखनऊ में मेट्रो का किराया मात्र 50 रुपये है जो कि इंदौर मेट्रो से 30 रुपये कम है. वहीं, दिल्ली में किराया लखनऊ से भी कम है, जो कि मात्र 42 रुपये है. इंदौर से 38 रुपये कम है.

इंदौर मेट्रो की बात करें तो पहले दो स्टेशन के बीच 20 रुपये किराया है. तीन से 5 स्टेशन के बीच किराया 30 रुपये है. वहीं, 6-8 स्टेशन के लिए 40 रुपये, 9 से 11 के लिए 50 रुपये, 12 से 14 के लिए 60 रुपये और 15वें स्टेशन से आगे सफर के लिए 80 रुपये किराया लगेगा.

30 मिनट में तय होगा सफर

बताया जा रहा है कि इंदौर एयरपोर्ट से रेडिसन चौराहे तक सफर तय करने में करीब 1.30 घंटे का समय लगता है तो मेट्रो के शुरू होने के बाद 30 मिनट हो जाएगा. सीधे तौर पर सफर के समय में एक घंटे की बचत होगी.

ये भी पढ़ें: Indore: जमीन के अंदर दौड़ेगी इंदौर मेट्रो, 12 किलोमीटर अंडरग्राउंड हिस्‍से को मिली केंद्र की मंजूरी

इन स्टेशन से होकर गुजरेगी ट्रेन

रेडिसन चौराहे तक के रूट तक के लिए सफलतापूर्वक ट्रायल कर लिया गया है. इस रूट पर विजय नगर स्टेशन, मेघदूत गार्डन, बापट चौराहा, चंद्रगुप्त चौराहा स्टेशन, ISBT, MR10, भोरांसला चौराहा, SC-1 और SC-2 स्टेशन हैं.

Exit mobile version